गुरु रविदास जी की शिक्षाओं पर चलते हुए कमजोर वर्ग की मुश्किलें दूर करने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध: ब्रम शंकर जिंपा

by

होशियारपुर, 14 दिसंबर:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने आज रहीमपुर में डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास जी की गरिमामयी उपस्थिति में करवाए गए संत सम्मेलन में संत निरंजन दास जी व अन्य संत महापुरुशषों से आशीर्वाद लिया। संत सम्मेलन प्रबंधक कमेटी रहीमपुर की ओर से आयोजित इस संत सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे संत सम्मेलन लगातार होने चाहिए जो कि समाज का नेतृृत्व करते हैं और उनका सामाजिक व धार्मिक विकास करते हैं। उन्होंने इस दौरान श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं पर चलते हुए समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों की मुश्किलें दूर करने के लिए समर्पित भावना के साथ काम करने का प्रण लिया। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग के कल्याण को यकीनी बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी ने ऐसे आदर्श समाज का प्रस्ताव दिया जहां किसी को भी किसी किस्म का दुख नहीं बर्दाश्त करना पड़ता। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी का जीवन और महान शिक्षाएं मानवता को समान समाज की सृजना के प्रति दिशा प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी महान आध्यात्मिक दूत और समाज के गरीब और बेसहारा वर्गों के मसीहा थे, जिन्होंने हमें नेक और उत्तम जीवन जीने का उपदेश दिया।
ब्रम शंकर जिंपा ने डेरा बल्ला की ओर से लोगों के कल्याण में निभाई जा रही भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं और दर्शन के साथ लोगों को जोडऩे साथ-साथ डेरे ने समाज के जरूरतमंद और पिछड़े वर्गों को मानक शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में हमेशा अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने डेरे की तरफ से लोगों की भलाई के लिए की जा रही निष्काम सेवाओं की भी सराहना की। इस दौरान उनके साथ विधायक राज कुमार, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रंजीता चौधरी, नगर निगम फाइनांस कमेटी के चेयरमैन बलविंदर बिंदी व चंदन लक्की के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

देसी शराब की 100 पेटियां बरामद : वाहन में सवार चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया

भराड़ी थाना पुलिस ने पिकअप जीप से देसी शराब की 100 पेटियां पकड़ी हैं। वाहन में सवार चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। आरोपी शराब को बिना किसी दस्तावेज के ले जा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिमला के तीन निजी स्कूलों को मिली बम धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च अभियान – हालात सामान्य : अभिभावकों और बच्चों में मचा हड़कंप

एएम नाथ । शिमला :शिमला के तीन निजी स्कूलों को बुधवार सुबह ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली. इस खबर से स्कूल प्रशासन, छात्र और अभिभावकों में भारी हड़कंप मच गया....
article-image
पंजाब

8 मार्च को होली की छुट्टी के चलते बंद रहेंगे जिले के समूह सेवा केंद्र

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि 08 मार्च को होली के उपलक्ष्य में जिले के समूह सेवा केंद्रों में छुट्टी रहेगी। उन्होंने जिला वासियों को अपील करते हुए कहा कि 08...
Translate »
error: Content is protected !!