गुल्लरवाला शनि मंदिर में स्थापना दिवस पर भंडारे का आयोजन

by

बद्दी, 22 जनवरी (तारा) : बद्दी साई रोड पर गुल्लरवाला में स्थित ऐतिहासिक दुर्गा माता मंदिर परिसर के समीप स्थापित शनि मंदिर में वीरवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित दीपक शर्मा ने बताया कि चार वर्ष पूर्व 22 जनवरी के दिन शनि मंदिर की स्थापना की गई थी तब से हर वर्ष स्थापना दिवस पर ग्रामवासियों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। सुबह 10 बजे विधिवत पूजा पाठ के पश्चात हवन डाला गया। दोपहर 2 बजे से देर शाम तक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में आसपास के गांव के सैंकड़ों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। शाम को 7 बजे से शनि महाराज की चौकी लगाई जाएगी जिसमें देर रात तक क्षेत्र के प्रसिद्ध भजन गायक ओंकार संधू व सहयोगी शनि महाराज का गुणगान करेंगे। दीपक शर्मा ने बताया कि वैसे तो हर शनिवार को भजन संध्या का कार्यक्रम होते रहते है। वर्ष में शनि जयंती, शिव रात्रि व स्थापना दिवस पर बड़े भंडारे किये जाते है। इस अवसर पर अनु शर्मा, समाज सेवी शिक्षक गुरमेल चौधरी, डॉ भाग सिंह चौधरी, गुरचरण सिंह, गुरमीत सिंह, स्वर्णा, हैप्पी चौधरी, राजेश कुमार, मोहन लाल, संत लाल व बहुत से गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IPS इल्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं-ईमानदारी से निभाई ड्यूटी : खनन माफिया-तस्करों पर की कार्रवाई

रोहित भदसाली।  शिमला / मुरादाबाद :  हिमाचल प्रदेश की चर्चित आईपीएस इल्मा अफरोज इन दिनों अपने गृह जनपद मुरादाबाद में हैं और छात्राओं को जीवन में सफलता के मूलमंत्र बता रहीं हैं। उन्होंने बीते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआईवी संक्रमित परिवारों के बच्चों भी ले सकते हैं मिशन वात्सल्य का लाभ: एडीएम रोहित राठौर

धर्मशाला, 6 जुलाई। निराश्रित और सेमी ऑर्फन बच्चों को सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन वात्सल्य का लाभ एचआईवी संक्रमित परिवारों के बच्चे भी ले सकते हैं। उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3 निर्दलीय विधायकों पर BJP का भारी दबाव, दल बदल कानून के तहत हाइकोर्ट में एक और याचिका : जगत सिंह नेगी

एएम नाथ। शिमला :   बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि प्रदेश के तीन निर्दलीय विधायको पर भाजपा का भारी  दबाव है। इसी दबाव के चलते उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को...
Translate »
error: Content is protected !!