गुस्साए कर्मचारियों ने बजट की प्रतियां फूंक कर मुलाजिमों ने रोष जताया

by

गढ़शंकर : प्रदेश सरकार के पहले ही बजट में पंजाब के मुलाजिमों की पुरानी पैंशन बहाल करने की जायज मांग तथा मुलाजिमों की अन्य वित्तीय मांगों संबंधी कोई जिक्र न होने के विरोध में मुलाजिम वर्ग में आप सरकार के प्रति भारी रोष है।
गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन पंजाब के महासचिव कुलदीप दौडक़ा, जिला होशियारपुर के अध्यक्ष अमनदीप शर्मा तथा पुरानी पैंशन बहाल कमेटी जिला होशियारपुर के संयोजक संजीव धूत, शाम सुंदर, केशव दत्त, सतपाल मिन्हास व नरेन्द्र अजनोहा की अगुवाई में बजट की प्रतियां फूंक कर रोष प्रदर्शन किया गया। उपरोक्त नेताओं सत्ता में आने से पहले आप नेताओं ने उनकी जायज मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था परंतु सत्ता संभालते ही आप सरकार का रवैया पिछली रिवायती पार्टियों जैसा हो गया है। उन्होंने मांग की कि 2004 के बाद भर्ती मुलाजिमों को तुरंत पुरानी पैंशन योजना के अधीन लाया जाए। इसके अलावा सभी प्रकार के अस्थाई मुलाजिम पक्के किए जाएं।
इस मौके पर सुनील शर्मा, रामजी दास चौहान, प्रितपाल सिंह, संदीप बडेसरों, नरेश कुमार, राज कुमार, पवन गोयल, शशिकांत, अजय राणा, अश्वनी राणा, हरी राम, परमिन्द्र पक्खोवाल, बलकार सिंह, परजिन्द्र सिंह, अरविन्द्र सिंह, सतविन्द्र मंडेर, देवेन्द्र कुमार, बलवंत राम, सोहन सिंह टोनी, अनुराधा जोशी, शगली राम, बलविन्द्र व जसविन्द्र सिंह उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

दौलतपुर के बस स्टैंड में 22 जनवरी को 10 बजे भुतपुर्व सैनिक एवं वीरनारी सहायता रैली का आयोजन किया जाएगा

तलवाड़ा :  पडोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के दौलतपुर के बस स्टैंड में 22 जनवरी को 10 बजे भुतपुर्व सैनिक एवं वीरनारी सहायता रैली का आयोजन 20 डोगरा तिबड़ी कैन्ट गुरदासपुर  के सैनिको के द्वारा किया...
article-image
पंजाब , समाचार

डायलसिस सेंटर पर लगा ताला मीडिया को दिखाया : भाजपा नेता निमिषा मेहता ने खोली आम आदमी पार्टी सरकार की बेहतर सेहत सेवाओं की खोली पोल,

गढ़शंकर : भाजपा नेता हल्का इंचार्ज गढ़शंकर निमिषा मेहता ने सिवल अस्पताल गढ़शंकर में अपने साथियों के साथ पहुंच कर दो वर्ष पहले स्थापित डायलिसिस सेंटर पर लगे ताले पत्रकारों को दिखाए हुए कहा...
article-image
पंजाब , समाचार

संयुक्त किसान मोर्चा ने महिला पहलवानों के पक्ष में मोदी सरकार का शाहपुर व बीनेवाल में पुतला फूंका

गढ़शंकर । संयुक्त किसान मोर्चा व कुल हिंद किसान किसान सभा ने न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठी महिला पहलवानों के पक्ष में शाहपुर गांव में धरने के दौरान आज मोदी सरकार...
article-image
पंजाब

प्रस्तावित जिले श्री आनंदपुर साहिब में साथ बीत इलाके शामिल का हम स्वागत करेंगे : सरपंच बलविंदर सिंह बोपाराय

गढ़शंकर।  प्रस्तावित जिले श्री आनंदपुर साहिब में साथ बीत इलाके शामिल करना चाहिए। यह मांग करते हुए सरपंच बलविंदर सिंह सोढ़ी बोपाराय ने कहा कि बीत इलाके को खालसे की धरती श्री आनंदपुर साहिब...
Translate »
error: Content is protected !!