गृहमंत्री अमित शाह पंजाब के माेगा में 14 मार्च काे करेंगे ‘बदलाव रैली’

by

चंडीगढ़, 26 फरवरी :  भारतीय जनता पार्टी पंजाब 14 मार्च को मोगा में ‘बदलाव रैली’ का आयोजन करेगी, जिसे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संबोधित करेंगे।

पंजाब भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने गुरुवार काे बताया कि पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार के चार वर्ष 16 मार्च को पूरे हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन चार वर्षों में चुनावी गारंटियां और वादे पूरे करना तो दूर सरकार पंजाब में कानून का राज भी सुनिश्चित नहीं कर पाई। सत्ता में आने से पहले कही गई हर बात से मुकरते हुए सरकार ने यू-टर्न लिया है। शर्मा ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था बदहाल है और नशा व माइनिंग माफिया के साथ भ्रष्टाचार बेलगाम है। स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था चरमराई हुई है, कर्मचारियों को वेतन-पेंशन समय पर नहीं मिल रही। मुफ्त योजनाओं का बकाया न मिलने से बिजली बोर्ड और पंजाब रोडवेज भारी घाटे में हैं और महीनों से वेतन तक नहीं दे पा रहे।

उन्होंने आरोप लगाया कि बेअदबी के दोषियों को सजा नहीं मिली, जबकि पार्टी के नेताओं पर ही माफिया से मिलीभगत के आरोप लग रहे हैं। मान ने हर फसल पर एमएसपी देने का वादा पूरा करना तो दूर, पिछले चार वर्षों में केंद्र द्वारा गेहूं और धान के लिए भेजी जा रही एमएसपी में भी किसानों को कटौती झेलनी पड़ी। व्यापारी पंजाब सरकार के टैक्स उगाही आतंक से त्रस्त है। शहरों, कस्बों व गांवों को जाने वाली और उनके अंदर की सड़कों को नया तो क्या बनाना चार साल में खड्डे भी नहीं भर पाई सरकार।

शर्मा ने आगे कहा कि पंजाब के हर गांव, कस्बे और शहर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं रोज हो रही हैं। बड़े व्यापारियों के साथ-साथ अब फिरौती के लिए फोन आटा-दाल बेचने वाले किराना दुकानदारों तक को आ रहे हैं। कबड्डी खिलाड़ियों को सरेआम मौत के घाट उतारा जा रहा है। गैंगस्टर खुलेआम गोलियां चलाकर जिसे चाहें मार रहे हैं और अब तो पुलिस थानों तथा एसएसपी कार्यालयों के बाहर भी बेखौफ वारदातें हो रही हैं। शर्मा ने आरोप लगाया कि पंजाब में आतंकवाद को जड़ से खत्म करने वाली पंजाब पुलिस को अरविन्द केजरिवल और भगवंत मान ने अपने राजनीतिक विरोधियों से बदला लेने में इतना व्यस्त कर दिया है कि पुलिस अपने ही थानों पर हो रहे ग्रेनेड हमलों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में 3000 रुपए प्रति माह बुढ़ापा पेंशन देने की मांग की

लोकसभा में पंजाब और हरियाणा की तुलना में चंडीगढ़ में कम बुढ़ापा पेंशन मिलने का मुद्दा उठाया चंडीगढ़, 16 दिसंबर: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लोकसभा में केंद्र शासित...
article-image
पंजाब

मोहाली जिले में ट्रैफिक चालान को ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू करने का हाई कॉर्ट ने दिए निर्देश

चंडीगढ़ l  पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को मोहाली जिले में ट्रैफिक चालान को ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू करने का निर्देश दिया। यह कदम ट्रायल कोर्ट्स पर बढ़ते बोझ को कम...
article-image
पंजाब

यातायात की समस्या से आए दिन जूझ रहे गढ़शंकर निवासी कई सरकारे आई पर लाम जनता को निजात दिलाने में असफल: भज्जल 

गढ़शंकर : यातायात की दृष्टि से गढ़शंकर शहर एक गंभीर समस्या का केंद्र बन चुका है। विभिन्न सरकारें लंबे समय से इस समस्या को सुलझाने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं...
article-image
पंजाब

एएसआई कौशल चंद्र की ओर से पुलिस चौकी अजनोहा का चार्ज संभाला

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के थाना मेहटीयाना के अंतर्गत पड़ती पुलिस चौकी अजनोहा में नए और चौकी प्रभारी ए एस आई कौशल चंद्र की ओर से अपना चार्ज संभाला गया इस अवसर पर...
Translate »
error: Content is protected !!