गैंगस्टर जरनैल सिंह की गोली मारकर हत्या : तीन हमलावरों ने 20 से 25 गोली दागी

by

अमृतसर: ब्यास थाना क्षेत्र के गांव सठियाला में बुधवार की दोपहर गैंगस्टर जरनैल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन युवकों ने गैंगस्टर जरनैल सिंह पर उस समय हमला किया जब वह तेल निकलवाने सरसों लेकर चक्की पर पहुंचा। इस दौरान जब वह चक्की से बाहर निकला तो अचानक वहां पहुंचे तीन नकाबपोशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
हमलावरों ने 20 से 25 फायर किए। गैंगस्टर जरनैल सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस इसे गैंगवार के साथ जोड़कर देख रही है। वहीं, एसएसपी (देहात) सतिंदर सिंह ने बताया कि गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर हमलावरों का पता लगाया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक यूपी में मारे गए गैंगस्टर गोपी घनश्यामपुरा का एक पुराना गुर्गा जरनैल सिंह सठियाला कॉलेज में विद्यार्थी यूनियन का प्रधान भी रह चुका है। करीब पांच साल पहले वह गैंगस्टर गोपी घनश्यामपुरा के संपर्क में आया और इस गैंग का गुर्गा बन गया। इस गिरोह के गुर्गों का काम कारोबारियों, उद्योगपतियों और धनाढ्य लोगों से रंगदारी वसूल करना और अपहरण करना था।
इस गिरोह के सदस्य हथियार खरीदना और बेचने का धंधा भी करते थे। साल 2018 में गैंगस्टर गोपी घनश्यामपुरा का यूपी पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया था। बता दें कि इस दौरान जरनैल सिंह के खिलाफ भी रंगदारी, फायरिंग करने और अवैध पिस्तौल बरामद होने के कई मामले दर्ज थे।
पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक बुधवार दोपहर जरनैल सिंह पर तीन नकाबपोशों ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं। जरनैल सिंह ने बचाव का प्रयास किया मगर हमलावरों ने बहुत तेजी से 20 से 25 गोली दागी। जरनैल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

45 दिन में सुधारो कानून-व्यवस्था : दिल्ली पुलिस को अमित शाह से कह दी साफ बात : डेढ़ माह बाद फिर करूंगा मीटिंग

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस आयुक्त समेत दिल्ली पुलिस के कुछ आला अधिकारियों को गृह मंत्रालय बुलाकर लचर कानून व्यवस्था को लेकर जमकर खिंचाई करते हुए जल्द हालात में सुधार...
article-image
पंजाब

जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह को झटका : पंजाब सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

चंडीगढ़ : खडूर साहिब के सांसद और एनएसए के तहत जेल में बंद अमृतपाल सिंह को झटका लगा है. पंजाब सरकार ने संसद सत्र के शीतकालीन सत्र में भाग लेने के लिए अस्थायी रिहाई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रसव के बाद मौतों के कारण फार्मा वितरक का लाइसेंस रद्द : डब्ल्यूएचओ ने मांगी जानकारी

नई दिल्ली: राजस्थान में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन को लेकर सामने आए विवाद के बाद केंद्र सरकार ने दवा निर्माता कंपनी जैक्सन लेबोरेट्रीज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, पंजाब...
article-image
पंजाब

16 नवंबर को शहीदी दिवस को समर्पित रक्तदान शिविर श्री विश्वकर्मा मंदिर, अड्डा झुंगीयां में लगाया जा रहा

गढ़शंकर :  ग्रीन विलेज वेलफेयर सोसायटी, बीनेवाल द्वारा जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के नेतृत्व में शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस को समर्पित पांचवां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 16 नवंबर 2024 को श्री विश्वकर्मा...
Translate »
error: Content is protected !!