गैंगस्टर रवि बलाचोरिया के दो गुर्गे गिरफ्तार : 1.2 किलो हेरोइन, तीन पिस्तौल और 260 कारतूस बरामद, 1.4 लाख ड्रग मनी बरामद

by

एसबीएस नगर   :  नवांशहर पुलिस ने गढ़शंकर से नवांशहर जा रहे  गैंगस्टर रवि बलाचोरिया के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है।  दोनों गुर्गों के पास से 1.2 किलो हेरोइन, तीन पिस्तौल और 260 कारतूस बरामद हुए हैं। इसके अलावा आरोपियों से 1.4 लाख रुपये की ड्रग मनी भी मिली है। अमृतसर केंद्रीय जेल में  गैंगस्टर रवि बलाचोरिया बंद है और उसके खिलाफ कुल 41 केस दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट और NDPS एक्ट के केस शामिल हैं। लेकिन वह जेल के अंदर से ही नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी का रैकेट चला रहा है।

डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर दी कि पुलिस की टीमें आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं। जल्दी बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि सफलता बहुत बड़ी है क्योंकि यह गिरोह काफी समय से सक्रिय था। पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। उम्मीद है कि आने वाले समय में गिरोह के कुछ और सदस्य भी काबू किए जाएंगे।

आईजीपी लुधियाना रेंज कोस्तुभ शर्मा ने बताया कि सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर अवतार सिंह को 28 जुलाई को हेरोइन और हथियारों की तस्करी में संलिप्त आरोपियों बारे गुप्त सूचना मिली और पता चला कि दोनों आरोपी गैर-कानूनी गतिविधियों को अपने गैंग लीडर  गढ़शंकर के गांव रामपुर बिलड़े निवासी संदीप कुमार उर्फ रवि बलाचोरिया के इशारे पर अंजाम देते हैं।             जानकारी मिली कि आरोपी काले रंग की स्कूटी नंबर पीबी24बी-3951 पर सवार होकर बलाचोरिया द्वारा भारी मात्रा में भेजे गए हेरोइन और हथियार लेकर गढ़शंकर से नवांशहर की ओर आ रहे हैं। जिस पर एसएसपी डॉ अखिल चौधरी के सुपरवीजन में  एसपी(डी),  डीएसपी(डी) और इंस्पेक्टर अवतार सिंह के नेतृत्व में तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से उक्त ड्रग मनी, हेरोईन और हथियारों समेत कारतूस बरामद किए गए।  पुलिस जांच में पता लगा कि आरोपियों ने गैंगस्टर रवि बलाचोरिया के कहने पर नशा सामग्री, ड्रग मनी और हथियार एक अज्ञात व्यक्ति से लिए थे।

पकड़े गए आरोपियों में से गांव धारोवाल निवासी अकाशदीप सिंह पर इससे पहले कभी कोई केस दर्ज नही है , लेकिन गांव मोरांवाली के रहने वाले अकाशदीप सिंह उर्फ बिला के खिलाफ 8 जुलाई 2022 को जिला एसबीएस नगर के थाना बंगा में  झपटमारी का एक मामला  दर्ज है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंचायत प्रमुख ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया

एएम नाथ । शिमला :  शिमला जिले में एक पंचायत प्रमुख द्वारा तांत्रिक अनुष्ठान के नाम पर 13 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने...
article-image
पंजाब , हरियाणा

प्रशासन की रोक के बावजूद कारोबारी ने लगाया ‘iPhone का लंगर’

मीडिया के सामने 15 महिलाओं के नाम से निकाला ड्रॉ, 10 विजेताओं के घर मोबाइल पहुंचाने का दावा चंडीगढ़। पुलिस और प्रशासन की रोक के बावजूद कारोबारी राकेश त्रेहन ने सेक्टर-10 स्थित अपने घर...
article-image
पंजाब

भाना सिद्धू के खिलाफ तीसरा केस दर्ज : अबोहर थाने में डराने-धमकाने और अफवाह फैलाने के आरोप में केस दर्ज

संगरूर, 28 जनवरी : यू-ट्यूबर भाना सिद्धू की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब एनके खिलाफ अबोहर थाने में डराने-धमकाने का तीसरा पर्चा दर्ज किया गया है।  भाना सिद्धू के खिलाफ पहले लुधियाना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आप सरकार द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे पर्चे दर्ज करवाना घटिया हरकत : खन्ना – कहा…. आगामी पंचायती चुनावों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर आप में शामिल होने के लिए जबरन डाला जा रहा दबाव

होशियारपुर 15  सितम्बर  :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा प्रदेश की मौजूदा आम आदमी पार्टी की जनता विरोधी नीतियों से अब प्रदेश की जनता हताष हो चुकी है जिससे...
Translate »
error: Content is protected !!