गोद भराई रस्म के साथ सम्पन्न हुआ पोषण पखवाड़ा : कुपोषण के खात्मे के प्रति रहे जागरूक और जीवनशैली में संतुलित आहार करें शामिल : राकेश चौधरी 

by
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल ने पोषण के प्रति व्यापक प्रचार प्रसार पर दिया बल
एएम नाथ। चम्बा  :   पोषण पखवाड़ा 2024 का समापन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला दंडाधिकारी राहुल शर्मा ने की। उन्होंने पोषण के प्रति व्यापक प्रचार प्रसार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चम्बा को पिछड़ापन जिला में शामिल किया गया है। हमें सब को मिलकर उस तमगे को हटाना पड़ेगा। हर महिला को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। सभी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लाना होगा।
जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश चौधरी ने जीवन में संतुलित आहार को प्रयोग बारे जानकारी दी। उन्होंने कुपोषण के खात्मे के प्रति स्वयं सहायता समूह को जागरूक किया।
जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ ने महिलाओं के सशक्तिकरण व सुरक्षा पर विस्तार से बताया। उन्होंने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की जानकारी दी। उन्होंने कहा की आज अगर हम बेटियों को बचाएंगे तभी समाज को सुरक्षित कर पाएंगे। आज की महिला किसी से कम नहीं है। हर क्षेत्र मैं वे पुरषों से आगे है। बस उसे एक मौका मिलने की आवश्यकता है।
जीवन के प्रथम सुनहरे 1000 दिनों के महत्व के बारे में आयुष विभाग से डॉ. बंदना ठाकुर ने विस्तृत जानकारी दी।  इस दौरान विकास शर्मा जिला समन्वयक पोषण अभियान ने उपस्थित स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को पोषण के पांच सूत्र पर प्रकाश डाला। स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अनुराधा महाजन ने व्यगतिगत स्वच्छता तथा एनीमिया के बारे में जानकारी साँझा की। रेखा पठानिया जिला सहायक पोषण अभियान से आस पास उपलब्ध होने वाले पोषक व्यंजन के फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान  स्वास्थ्य विभाग द्वारा एनीमिया की जांच की गई और महिलाओं को एनीमिया में सुधार हेतु बहुमूल्य सुझाव दिए गए।
 जिला बाल सरक्षण ईकाई से माला शर्मा ने बच्चों के अधिकारों पर महिलाओं को जानकारी दी /पोषण पखवाड़ा में 9 मार्च से 23 मार्च तक अन्य संबधित विभागों के सहयोग से आंगनवाडी कार्यकर्ताओं द्वारा गृह भ्रमण के दौरान स्तनपान के महत्व. पोषण सपथ, जागरूकता रैली, संतुलित अहार के व्यंजनों की प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया l इस दौरान की जाने बाली सभी गतिविधियों को पोषण अभियान के जनआंदोलन  डैस बोर्ड में भी अंकित किया गया l इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला एवं बाल विकास विभाग  का सहयोग स्वास्थ्य विभाग,आयुष विभाग,शिक्षा विभाग, पंचायती राज,ग्रामीण विकास विभाग और खाद्य अपूर्ती विभाग  द्वारा विशेष रूप से रहा। कार्यक्रम में ज्योति, शिवालिका, गुंजन जस्वाल व रीना मेहता शामिल रही।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रावमापा भदसाली में फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न : DC जतिन लाल ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

रोहित जसवाल। ऊना, 4 अप्रैल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भदसाली में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में उपायुक्त जतिन लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। यह फुटबाल टूर्नामेंट सिद्ध जय राजा भरथरी, पौणाहारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खनन रक्षक पदों के लिए 192 ने परीक्षा में लिया भाग, 146 हुए उर्त्तीण : ऊना में खनन रक्षक पदों के लिए शारीरिक फिटनेस परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न*

*10 पदों के लिए 299 अभ्यर्थियों के आए थे आवेदन, रोहित जसवाल। ऊना, 16 मई :   ऊना जिले में खनन रक्षक के 10 पदों के लिए उद्योग विभाग द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाइन झलेड़ा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री कृषि संवर्धन योजना से ऊना जिला के 45,965 किसान लाभान्वित

रोहित जसवाल। ऊना, 24 जनवरी। हिमाचल सरकार कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने और किसानों की आय को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसमें मुख्यमंत्री कृषि संवर्धन योजना बहुत महत्वपूर्ण साबित हो रही है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नियोजित विकास व अवैध निर्माण रोकने पर दिया बल : नगर एवं ग्राम योजना विभाग ने बचत भवन चंबा में लगाया जागरूकता शिविर

एएम नाथ। चम्बा : पंचायतों में सुनियोजित एवं संतुलित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उप-मण्डलीय नगर एवं ग्राम योजना कार्यालय, चंबा ने आज(शुक्रबार) को बचत भवन चंबा के सभागार में एक जागरूकता...
Translate »
error: Content is protected !!