गोर्खाली समाज का पांच दिवसीय होली का पर्व शुरू : देवी देवताओं के पूजन के बाद उनको को लाल रंग का गुलाल और मिष्ठान किए अर्पित

by
होली पर्व को मनाते गोरखा समुदाय के लोग
एएम नाथ। चम्बा :  हिन्दू धर्म में आस्था रखने वाले गोर्खाली समाज के लोगों का आज से पांच दिवसीय होली का पर्व शुरू हो गया। आज से सभी घरों के मुख्या सुबह नहा धोकर सब से पहले अपने कुल की देवी औऱ घरों मे रखे हुय देवी देवताओं के पूजन के बाद उनको को लाल रंग का गुलाल और मिष्ठान अर्पित कर पांच दिवसीय होली का पर्व  मनाना शुरू होता है। इस त्यौहार में इस समुदाय के लोग सैलरोटी,गुजिया नमकीन मटर खजूर,रसगुले, जलेवी के अलावा जो भी अपने घरों मे मिष्ठान बनाया जाता है उनको सभी देवताओं को चढ़ाने के बाद अपने सभी परिबार के बड़े बजुर्गो को एक साथ बिठाकर उनके माथे में लाल, हरा,औऱ पीला रंग का गुलाल का टीका लगाकर होली का पर्व का शुभ आरम्भ किया जाता है ये त्यौहार पूरे पांच दिन तक चलता है। इतना ही नहीं गोरखा समुदाय के लोग अपने सभी सगे संबंधियों को घर में न्यौता देकर होली के पर्व को मानते है। आए हुए अतिथियों के सत्कार से पहले उनके माथे पर
होली का टीका लगाने के बाद सभी का जलपान औऱ मिष्ठान परोसे जाते हैं। अंतिम पांचवे दिन में रात को होलिका दहन के बाद सुबह जमकर होली खेली जाती है। सभी गॉव के लोग टोलियां बना कर एक दूसरे के घरों में जा जाकर सभी को होली का गुलाल लगाकर गले मिल कर एक दूसरे को बधाई देते हैं।और खूब नाच गाना करते हुए सभी लोगो के लिये सभी घरो में जल पान का इंतज़ाम किया जाता है।जलपान करने के बाद सभी होली पर्व का शुभ कामनाएँ देते हुये सभी लोग अपने अपने घरों की ओर चल देते है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू के आदेशों के बाद DC सोमवार और वीरवार को अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर करेंगे जन समस्याओं का समाधान

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आदेशों के बाद सभी जिलों के उपायुक्त अब प्रत्येक सप्ताह सोमवार और वीरवार को अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर अनिवार्य रूप से जन समस्याओं का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पत्नी ने पति की डंडे से की पिटाई, मौत : कहासुनी के बाद

एएम नाथ।  चंबा : एक शख्स की हत्या की गई है. हत्या का आरोप पत्नी पर ही लगा है. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। सूचना के मुताबिक चंबा शहर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम सूर्य घर योजना -रूफटाप से उत्पादित बिजली मुफ्त होगी : उपभोक्ता अपने विद्युत आवश्यकता की पूर्ति हेतु उपयोग कर सकेगा – DC

कुल्लू , 02 नवम्बर :  उपायुक्त तोरुल एस रवीश की अध्यक्षता में शनिवार को पी०एम० सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से सम्बंधित बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त ने इस योजना के बारे में जागरूक करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*समर्थ के तहत आपदा न्यूनीकरण अभियान का किया शुभारंभ : घर-घर तक पहुंचेगा सुरक्षित भवन निर्माण का संदेश: एडीएम*

*सीनियर सेकेंडरी स्कूल मटौर में प्रदर्शनी का भी किया आयोजन, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सुरक्षित भवन निर्माण का दिया संदेश* एएम नाथ। धर्मशाला, 08 अक्तूबर। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी शिल्पी बेक्टा ने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!