गोलाकार में बने संकेत आदेशात्मक होते हैं जिनका ड्राइवर के लिए हर स्थिति में पालन करना जरूरी होता , त्रिभुज में दिये गये संकेत चेतावनी : आरटीओ रमेश चन्द कटोच

by
सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के तहत कार्यशाला आयोजित
ऊना, 23 जनवरी: सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा को मुख्य ध्येय मानकर सरकार द्वारा चलाए गए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा एवं निरीक्षण अभियान के तहत आज इंडियन आॅयल काॅर्पोरेशन ऊना टर्मिनल पेखुबेला में आरटीओ रमेश चन्द कटोच की अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें टेंकर चालकों को यातायात नियमों के पालन बारे जागरुक किया गया।
यातायात संकेतों बारे जानकारी देते हुए आरटीओ ने बताया कि सड़क पर लगे मार्ग संकेत आपके मार्गदर्शक है तथा अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए इनका पालन करना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक नियमों में तीन प्रकार के संकेत शामिल हैं, जिसमें गोलाकार में बने संकेत आदेशात्मक होते हैं जिनका ड्राइवर के लिए हर स्थिति में पालन करना जरूरी होता है। इसके अतिरिक्त त्रिभुज में दिये गये संकेत चेतावनी के होते हैं जिनका आशय चालक को सावधान करना होता है। जबकि चतुर्भुज में दर्शाए गए संकेत सूचनात्मक संदेश होते हैं, जो आपका मार्गदर्शन कराते हैं।
उन्होंने कहा कि जल्दी पहुंचने की चाह में चालक कई बार तेज रफतार और गाड़ी ओवरटेक करने की कोशिश करते हैं जोकि काफी खतरनाक होता है और दुर्घटनाओं का कारण बनता है। गाड़ी को ओवरटेक करने से पूर्व भली-भांति जांच लंे कि आपके ओवरटेक करने से आपको अथवा दूसरों को कोई परेशानी न हो।
आग बुझाने वाले यंत्रों की नियमित जांच करें
आरटीओ ने निर्देश दिये कि चालक टेंकर में स्थापित आग बुझाने वाले यंत्रों की नियमित जांच करें क्योंकि अतिसंवेदनशील ज्वलंनशील तरल लदा होने के चलते बड़ी आग्जनी दुर्घटना की संभावना रहती है। इसके अलावा वाहन की रफतार को भी सीमित रखें ताकि अपनी सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा भी बनी रहे।
इस अवसर पर प्रबंधक इंडियन ओयल काॅर्पोरेशन नीलकमल, एएसआई जोगिंद्र सिंह, एआरटीओ राजेश कौशल व सचिंद्र चैधरी, टेंकर मालिक व ड्राईवर सहित स्थानीय जनता उपस्थित रही।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने गौवंश अभ्यारण्य के लिए चयनित भूमि का किया निरीक्षण

एएम नाथ। ऊना, 19 फरवरी. उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को ग्राम पंचायत नगनोली का दौरा कर प्रस्तावित गौवंश अभ्यारण्य के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण किया। नगनोली के लबाना माजरा में 397 कनाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विडियो काॅल पर ग्रामीणों ने सीएम से लगाई थी फरियाद, मिला नया फुटब्रिज : भनाला एवं बोडुसरना पंचायतों के बाशिंदों ने सीएम को कहा थैंक्स

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने किया नवनिर्मित ब्रिज का निरीक्षण बरसात में बहा था फुटब्रिज, भनाला तथा बोडुसरना पंचायतों का टूटा था संपर्क एएम नाथ। धर्मशाला, 11 फरवरी। शाहपुर विस क्षेत्र के भनाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गीत- संगीत के माध्यम से कलाकारों ने लोगों को किया जागरूक : बताई सरकार की विभिन्न योजनाएं

एएम नाथ। चंबा, 08 फरवरी :   सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के साथ  सम्बद्ध लोकनाट्य  के कलाकारों द्वारा आज सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जिला के  पांचों विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पालमपुर के गौरव और सौंदर्य को बरकरार रखना सभी की जिम्मेवारी: आशीष बुटेल

नगर निगम पालमपुर की सामान्य सदन बैठक में लिए विकासात्मक निर्णय एएम नाथ। पालमपुर, 10 दिसम्बर : नगर निगम पालमपुर की सामान्य सदन बैठक का आयोजन मेयर गोपाल नाग की अध्यक्षता में हुआ। बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!