गोलियां मार कर सास की हत्या व पत्नी को गंभीर घायल करने वाले मनदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज।

by

माहिलपुर – गोलियां मारकर सास की हत्या व पत्नी को गोलियां मार कर गंभीर घायल करने वाले एनआरआई मनदीप सिंह के खिलाफ चब्बेवाल थाने में मामला दर्ज कर लिया गया।
चब्बेवाल पुलिस ने आरोपी की पत्नी शवदीप कौर पत्नी मनदीप सिंह वासी भरसिंघपूरा थाना फिलोर जिला जालंधर के बयान पर उसके पति मनदीप सिंह के विरुद्ध हत्या व हत्या का प्रयास करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। शवदीप कौर ने अपने बयान में बताया कि उसकी शादी चार साल पहले मनदीप सिंह पुत्र गुरजिंदर पाल सिंह के साथ हुई थी और शादी के छह माह बाद उसका पति अमेरिका चला गया। उसने बताया कि इसके बाद वह अपने मायके में माँ बलबीर कौर के साथ झुंगिया-जंडोली में रह रही थी। शवदीप कौर ने बताया कि शनिवार की रात उसका पति मनदीप सिंह उसके घर आया और सुबह उसने उसकी गर्दन चुनरी के साथ दबाकर हत्या करने की कोशिश करने लगा और बाद में उसने उसे तीन गोलियां मार दी गोलियां की आवाज सुनकर उसकी 55 वर्षीय मां बलबीर कौर कमरे में आई तो उसने उसे भी गोली मारकर हत्या कर दी। उसने बताया कि घायल अवस्था में उसके रिश्तेदारों ने इलाज के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर दाखिल कराया वहां गंभीर हालत देखते हुए उसे जालंधर के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उसने मनदीप सिंह के विरुद्ध कड़ी करवाई की मांग की। चब्बेवाल पुलिस ने मनदीप सिंह पुत्र गुरजिंदर पाल सिंह वासी भरसिंघ पूरा थाना फिलोर जिला जालंधर के विरुद्ध सास बलबीर कौर की हत्या करने व पत्नी शवदीप कौर की हत्या की कोशिश करने के आरोप में धारा 302 व 307 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। इस संबंध में डीएसपी सतवीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आरोपी विदेश न भाग सके इसलिए एलओसी जारी कर दी गई है और आरोपी को जल्द पकड़ने का दावा किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

गरजे सुखबीर सिंह बादल : भावुक होते हुए कहा – क्या हम तब जागेंगे जब पंजाब बिल्कुल खत्म हो जाएगा

माघी मेले पर मुक्तसर में शिरोमणि अकाली दल की काॅन्फ्रेंस में पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल खूब गरजे। बादल ने सांसद अमृतपाल की नई पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि यह लोग नई...
article-image
पंजाब

पुरानी पैंशन स्कीम के जल्द लागू होने पर संशय बरकरार : सीएम भगवंत मान ने दिवाली से ठीक पहले ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की घोषणा करते हुए इसे कर्मचारियों के लिए बताया था गिफ्ट

पुरानी पैंशन स्कीम की घोषणा के बाद लागू करने से बच रही सरकार चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी की मान सरकार पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की घोषणा के बाद उसे टाइम बाउंड...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

गढ़शंकर, 5 जून: बब्बर अकाली  मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डॉ अमनदीप हीरा के नेतृत्व में पौधे लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस मौके प्रिंसिपल डॉ अमनदीप हीरा ने विद्यार्थियों को अधिक...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेता की पत्नी की मौत : 6 पुलिसवालों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

मुरादाबाद : खनन माफिया का पीछा करते हुए उत्तराखंड पहुंची UP पुलिस के एनकाउंटर में एक भाजपा नेता की पत्नी की मौत हो गई। जिस वक्त फायरिंग हुई महिला ड्यूटी से लौट रही थी।...
Translate »
error: Content is protected !!