ग्राम पंचायत अम्बेहड़ा धीरज़, कठोह, खरयालता, जोल व चैकी खास में 28 जून को आयोजित होंगी ग्राम सभा की विशेष बैठकें

by

ऊना, 16 जून – हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के तहत कुछ मामले वन अधिकार अधिनियम के तहत अनुमोदन हेतू लंबित है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि वन अधिकार अधिनियम 2006 की अधिसूचना के मद संख्या 3 अनुसार वन अधिकार अधिनियम संबंधी मामले ग्राम सभा में पारित किए जाना आवश्यक हैं। उन्होंने पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 5 व हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (सामान्य नियम) 1997 के नियम 9(2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए एफआरए अनुमोदन के उद्देश्य से विकास खंड बंगाणा की ग्राम पंचायत अम्बेहड़ा धीरज़, कठोह, खरयालता, जोल व चैकी खास में 28 जून को ग्राम सभा की विशेष बैठकें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए हैं कि इन ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली ग्राम सभा की विशेष बैठकों में वन अधिकार अधिनियम 2006 की धारा 3 व 4 के अनुसार जनहित योजनाओं को पारित करवाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में 9 से 18 अगस्त तक लागू रहेगी धारा 144: डीसी

ऊना: जिला दंडाधिकारी ऊना राघव शर्मा ने आज यहां आदेश जारी करते हुए श्रावण आष्टमी नवरात्र मेले के दौरान माता चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए 9 से 18...
हिमाचल प्रदेश

अमर शहीद राकेश कुमार की शहादत पर नेता प्रतिपक्ष ने प्रकट किया शोक

एएम नाथ। मंडी  :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों से लोहा लेते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले मंडी जिले के नाचन विधानसभा क्षेत्र की छम्यार पंचायत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ट्रक पलटा कालोहा में : बुजुर्ग महिला भी आई चपेट में और दोनों की दर्दनाक मौत

एएम नाथ :देहरा। जालंधर-नादौन राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग तीन पर जिला कांगड़ा के कलोहा में सोमवार सुबह टाइलों से भरा ट्रक पलट गया। हादसे में सुबह की सैर के लिए निकली एक बुजुर्ग महिला भी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चंबा-भरमौर मार्ग पर थार पर गिरा पत्थर, पंजाब के श्रद्धालु की मौत

मेहला क्षेत्र के पास पहाड़ी से गिरा विशाल पत्थर, सनरूफ तोड़कर वाहन में घुसा मेडिकल कॉलेज में श्रद्धालु को मृत घोषित किया, प्रशासन ने यात्रियों को बरसात में सतर्क रहने की दी सलाह एएम...
Translate »
error: Content is protected !!