ग्राम पंचायत बखरोट में 19 जनवरी को किया जाएगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन

by

करसोग : करसोग में आयोजित किए जाने वाले सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के आयोजन को लेकर एसडीएम करसोग नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों ने भाग लिया।
इस अवसर पर एसडीएम ने कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि करसोग उपमंडल में 19 जनवरी, 2024 को ग्राम पंचायत बखरोट में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार मुख्यातिथि होंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बखरोट के आसपास की 5 ग्राम पंचायतों बखरोट, सोरता, कलाशन, कनेरी माहोग व दछैन के लोगों की विभिन्न समस्याओं को सुन जाएगा और मौके पर ही उनका समाधान भी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में उपमंडल स्तर के अधिकारियों के साथ-साथ जिला स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी भी इस मौके पर लोगों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनियां भी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ भी संवाद किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि निर्धारित कार्यक्रम से 2 दिन पूर्व 17 जनवरी को ग्राम पंचायत बखरोट, पंचायत घर में कार्यक्रम से पूर्व सरकार गांव के द्वार से संबंधित एक प्री-कैंप का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें चिन्हित पंचायतों के लोग अपनी विभिन्न समस्याओं को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के समक्ष समाधान के संबंध में प्रस्तुत कर सकते सकते है।
एसडीएम ने कहा कि सरकार के महत्वकांक्षी कार्यक्रम सरकार गांव के द्वार का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का उनके घर द्वार के समीप समाधान कर उन्हें राहत पहंुचाना और मौके पर ही समस्याओं का समाधान करना है।
बैठक में तहसीलदार कैलाश कौंडल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
.0.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नवजोत सिद्धू एक बार फिर से क्रिकेट में वापिस : आईपीएल सीजन के लिए कमेंटरी करेंगे सिद्धू

चंडीगढ़  :  पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिद्धू एक बार फिर से क्रिकेट में वापिस करने जा रहे हैं। यह घोषणा मंगलवार को स्टार स्पोर्ट्स द्वारा की गई, जिसमें 22 मार्च से शुरू होने वाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय चम्बा के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए 160 करोड़ रुपये जारीः मुख्यमंत्री

अन्तर्राष्ट्रीय मिंजर मेले की अन्तिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल : चुवाड़ी-चम्बा सुरंग की संभावनाएं तलाशने के लिए सर्वेक्षण करवायेगी प्रदेश सरकार चम्बा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार रात्रि चम्बा जिले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री सूर्या घर योजना के तहत लाभार्थी करवाएं पंजीकरण

सोलन : डाक मण्डल सोलन के अधीक्षक राम देव पाठक ने जानकारी दी कि नवीन और नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय (एम.एन.आर.ई) के निर्देशानुसार घर-घर जाकर डाक विभाग के माध्यम से प्रधानमंत्री सूर्या घर योजना के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

50 सदस्यीय स्वयंसेवी टीम को पौंग बांध प्रशिक्षण के लिए उपायुक्त ने किया रवाना

रोहित जसवाल।  ऊना, 6 अक्तूबर। युवा आपदा मित्र स्कीम के तहत आज उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ऊना की 50 सदस्यीय स्वयंसेवी टीम को पौंग बांध जिला कांगड़ा स्थित...
Translate »
error: Content is protected !!