चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करने के लिए मनीष से बेहतर योग्य कोई नहीं : मनीष तिवारी

by
चंडीगढ़, 29 मई: चंडीगढ़ से मनीष तिवारी के लिए एक मजबूत और शक्तिशाली पक्ष पेश करते हुए, प्रसिद्ध वकील और सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कपिल सिब्बल ने आज कहा कि लोकसभा में केंद्र शासित प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए उनसे (मनीष तिवारी) से बेहतर योग्य कोई नहीं है।
यहां चंडीगढ़ प्रेस क्लब में एक प्रैस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए, सिब्बल ने तिवारी को एक शानदार वकील, सांसद और एक शानदार लेखक के रूप में पेश किया, जो घरेलू, अंतरराष्ट्रीय और रक्षा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों पर लिखते हैं। उन्होंने कहा कि वह (तिवारी) सभी राजनीतिक नेताओं का सम्मान करते हैं। संसद में उनके स्पष्ट और बेहतरीन भाषणों का इतिहास है l
सिब्बल, जो एक साथी वकील और एक चिंतित नागरिक के रूप में तिवारी के चुनाव अभियान में शामिल होने के लिए विशेष रूप से चंडीगढ़ आए थे, ने अफसोस जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यायपालिका को छोड़कर देश में सभी मजबूत और स्वायत्त संस्थानों को लगभग खत्म कर दिया है।
उन्होंने मोदी पर प्रधानमंत्री पद की प्रतिष्ठा और गरिमा को कम करने का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि आज हमारी स्वतंत्रता और लोकतंत्र गंभीर खतरे में है।  उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में प्रधानमंत्री ने जिस तरह के भाषण दिए हैं, वह बेहद दयनीय है और इस तरह के भाषण से ब्लॉक स्तर के नेता की भी प्रतिष्ठा नहीं बढ़ेगी।
जिक्र योग्य है कि सिब्बल असहमति और मतभेद को नष्ट करने के लिए प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट एंड अनलॉफुल एक्टिविटी प्रिवेंशन एक्ट जैसे कानूनों के दुरुपयोग के भी आलोचक थे।
सिब्बल ने कहा कि मोदी सरकार ने मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र को प्रोत्साहित नहीं किया है, जो देश में बढ़ती बेरोजगारी का मूल कारण है।
यह कहते हुए कि देश की जीडीपी में 59% योगदान ‘सेवा क्षेत्र’ का है और 16% से थोड़ा ऊपर कृषि का योगदान है और शेष योगदान मैन्युफैक्चरिंग और अन्य क्षेत्रों का है।
उन्होंने कहा कि सरकार उन वस्तुओं और घटकों के आयात में अधिक रुचि रखती है, जिन्हें देश में आसानी से निर्मित किया जा सकता है।
सिब्बल, जिन्होंने चंडीगढ़ में अपनी शिक्षा प्राप्त की और पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में कानून की प्रैक्टिस शुरू की थी, ने चंडीगढ़ के लोगों की प्रशंसा की और उम्मीद जताई कि शहर के लोग सही उम्मीदवार का चयन करेंगे व देश को लोकतंत्र की ताकतों को मजबूत करने और कानून के शासन का संदेश भी देंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ट्रैक्टर से गिरने प्रवासी मजदूर की मौत 

गढ़शंकर, 3 फरवरी: गत रात्रि ट्रैक्टर से गिरने पर एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। मृतक के भाई नीटू पुत्र कंवरपाल निवासी गांव खांजापुर तहसील व जिला मुजफ्फरपुर, उत्तर प्रदेश, हाल वासी गांव...
article-image
पंजाब

29 महिला व 40 पुरुष वन गार्ड पूरा किया इंडक्शन कोर्स , ट्रेनिंग मंडल बसी जाना में  हुआ  54वें व 55वें इंडक्शन कोर्स का समाप्ति समारोह : अतिरिक्त मुख्य सचिव वन विभाग विकास गर्ग ने समारोह में पहुंच कर की परीक्षा परिणामों की घोषणा

होशियारपुर, 09 फरवरी: ट्रेनिंग मंडल बसी जाना होशियारपुर में 54वें (29 महिला वन गार्ड) व 55वें( 40 पुरुष वन गार्ड) का इंडक्शन कोर्स समाप्ति समारोह करवाया गया। इस दौरान परीक्षा के परिणामों की घोषणा...
article-image
पंजाब

जल सप्लाई व सैनीटेशन के कार्याकारी इंजिनियर गढ़शंकर ने मागें नहीं मानी तो समूह जल सप्लाई सकीमों को सात जून को बंद रखा जाएगा : थांदी

गढ़शंकर: पीडब्लयूडी एंड वर्कशाप वर्करज युनियन की शाखा गढ़शंकर की मीटिंग कुलविंदर सिंह सहूंगड़ा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें जल सप्लाई व सैनीटेशन के कार्याकारी इंजिनियर गढ़शंकर के व्यवहार को कर्मचारी विरोधी बताते हुए...
article-image
पंजाब

एमएलए ग्रिफ्तार : माइनिंग के आरोप में कांग्रेस के पूर्व एमएलए जोगेन्द्रपाल भोआ

पठानकोट :पंजाब पुलिस ने पूर्व कांग्रेस एमएलए जोगेन्द्रपाल भोआ को गिरफ्तार कर लिया है। जिन पर पठानकोट की तारागढ़ पुलिस चौकी ने कुछ दिन पहले अवैध रेत खनन का केस दर्ज किया था। इस...
Translate »
error: Content is protected !!