चंडीगढ़ के मेयर कुलदीप कुमार जब अपना पदभार संभालेंगे : तो आप इसको लेकर एक बड़ा शो कर सकती

by

चंडीगढ़ :    सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को आप-कांग्रेस गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार कुलदीप कुमार को चंडीगढ़ के मेयर पद पर विजयी घोषित कर दिया था।  बुधवार को सुप्रीम कोर्ट का आर्डर नगर निगम को नहीं मिला जिसके चलते कुलदीप मेयर की कुर्सी संभाल नहीं सके।
सूत्र बताते हैं कि मेयर कुलदीप कुमार जब अपना पदभार संभालेंगे तो आप इसको लेकर एक बड़ा शो कर सकती है जिसे आगामी लोकसभा की तैयारी से जोड़कर देखा जाएगा। पदभार संभालने के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित आप के कई बड़े नेता नगर निगम कार्यालय आ सकते हैं। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट का आर्डर आने के बाद कुलदीप कुमार के पदभार संभालने की तिथि घोषित की जा सकती है। भाजपा के हाथ से चाहे मेयर का पद निकल गया, लेकिन सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर भाजपा के हाथ से न निकले इसको लेकर भाजपा काफी गंभीर है। यही वजह है कि भाजपा ने अपने सभी 17 पार्षदों को एकसाथ रखा हुआ है। आगामी 26 फरवरी को सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के मामले में हाईकोर्ट की सुनवाई तक भाजपा किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहती। भाजपा ने अपने पार्षदों को पंचकूला में एक रेस्टहाउस में रखा है और उन पर नजर भी रखी जा रही है।

जबरदस्त किरकिरी से भाजपा हाईकमान नाराज :   वहीं, चंडीगढ़ मेयर के चुनाव को लेकर भाजपा हाईकमान काफी खफा नजर आ रही है। भाजपा के कई वरिष्ठ नेता पूरे प्रकरण से नाराज दिखाई दे रहे हैं। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पार्टी की जबरदस्त किरकिरी हुई। भाजपा चंडीगढ़ के अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा के लिए भी संकट की स्थिति पैदा हो गई। भाजपा के पास सांसद को लेकर 18 वोट हैं। एक वोट शिअद का है। जबकि आप-कांग्रेस गठबंधन के पास अब 17 वोट हैं। रविवार देर रात आम आदमी पार्टी के तीन पार्षद भाजपा में शामिल हुए थे। आप पार्षद पूनम देवी, नेहा मुसावत और गुरचरण काला दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के मशहूर गायक राजवीर जवंदा का निधन : संगीत जगत में शोक की लहर

मोहाली । पंजाब के प्रसिद्ध गायक राजवीर जवंदा का निधन बुधवार को फोर्टिस अस्पताल में हो गया। इस दुखद समाचार ने पूरे देश, विशेषकर पंजाब में शोक की लहर पैदा कर दी है। उनके...
article-image
पंजाब , हरियाणा

सांसद मनीष तिवारी ने दक्षिण कोरिया में आयोजित 20वीं एशियाई रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए टीम के सदस्यों को किया सम्मानित

चंडीगढ़, 11 अगस्त: चंडीगढ़ के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने बीते दिनों दक्षिण कोरिया में आयोजित 20वीं एशियाई रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारतीय टीम के सदस्यों को...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डीएसपी को टिप्पर से कुचला : अवैध खनन को लेकर रेड पर पहुंचे थे डीएसपी सुरेन्द्र सिंह

मेवात: 19 जुलाई: हरियाणा में नूंह में अवैध खनन की सूचना मिलने के बाद छापा मारने गए डीएसपी सुरेन्द्र सिंह को टिप्पर से कुचले जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। तावड़ू...
article-image
पंजाब

संत धूने वालों के आशीर्वाद से श्री राम लीला कमेटी की ओर से राम लीला ग्राउंड में 22 सितंबर से राम लीला शुरू की जाएगी

*राम लीला 22 सितंबर से 25 सितंबर तक रोजाना 5 बजे से 10 बजे तक होगी *जिस दौरान 26 सितंबर को श्री राम विवाह होगा और महावीर झाकी महावीर दल और केसरी नन्दन बजरंग...
Translate »
error: Content is protected !!