चंडीगढ़ में कोरोना से पहली मौत : पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी चार दिन पहले- अस्पतालों में अलर्ट जारी

by
चंडीगढ़। शहर में कोविड-19 संक्रमण से पहली मौत का मामला सामने आया है। सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच-32) में भर्ती लुधियाना निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
मरीज को चार दिन पहले सांस लेने में परेशानी के चलते अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों द्वारा हालत में सुधार न होने पर कोविड टेस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई थी। इसके एक दिन बाद ही बुधवार को उसकी मौत हो गई।
               जीएमसीएच-32 के डायरेक्टर डॉ. ए.के. अत्रे ने पुष्टि की कि संक्रमित मरीज को तत्काल आइसोलेट कर इलाज शुरू किया गया था, लेकिन गंभीर लक्षणों के चलते उसे बचाया नहीं जा सका। अस्पताल ने कोरोना की आशंका को देखते हुए 10 बिस्तरों की एक विशेष आइसोलेशन यूनिट तैयार कर ली है।   यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब शहर और आसपास के क्षेत्रों में कोविड की वापसी को लेकर चिंताएं फिर सिर उठा रही हैं। इससे पहले 23 मई को मोहाली में हरियाणा के यमुनानगर की 51 वर्षीय महिला की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। वह पंजाब में एक धार्मिक समागम में हिस्सा लेने आई थी।
             पीजीआई और जीएमसीएच-32 ने कोविड टेस्टिंग और निगरानी बढ़ा दी है। पीजीआई की विशेषज्ञ डॉ. पीवीएम लक्ष्मी ने कहा कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन कोविड की अनिश्चित प्रकृति को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने लोगों से अपील की है कि खांसी, बुखार या जुकाम जैसे लक्षण दिखने पर तत्काल जांच कराएं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

पीजीडीसीए तथा डीसीए-डीटीपी प्रशिक्षण हेतू आवेदन आमंत्रित

ऊना: पीजीडीसीए तथा डीसीए-डीटीपी प्रशिक्षण हेतू आवेदन आमंत्रित किए जाने हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कल्याण अधिकारी चमन लाल शर्मा ने बताया कि कम्पयूटर एप्लीकेशन व समवर्गी क्रिया-क्लापों में प्रशिक्षण एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुराह के प्रबल नेगी बने कलाम ऑफ हिमाचल प्रदेश

हजारों बच्चों को पछाड़ कर हासिल किया शानदार मुकाम एएम नाथ। चम्बा :  ग्राम पंचायत दियोला जसौरगढ़, चुराह घाटी के प्रबल नेगी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर पूरे हिमाचल में अपनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना, हरोली व बंगाणा में खोली जाएंगी उचित मूल्य की दुकानें

ऊना, 23 नवंबर – खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा ऊना जिला के विभिन्न विकास खंडों में उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला...
Translate »
error: Content is protected !!