चंडीगढ़ व पंजाब भाजपा की आयोजित मीडिया वर्कशॉप : मीडिया से संबंधित सभी विषयों पर विचार-विमर्श किया गया

by

चंडीगढ़, 10 जनवरी :  भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ व पंजाब प्रदेश की साझी मीडिया वर्कशॉप सेक्टर 37 स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई जिसमें मीडिया से संबंधित सभी विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा विशेषज्ञों ने अलग-अलग विषयों की बारीकियों की जानकारी दी।

वर्कशॉप में चंडीगढ़ प्रदेश की तरफ से चंडीगढ़ भाजपा मीडिया टीम ने प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चंद जैन, शक्ति प्रकाश देवशाली, प्रदेश सचिव संजीव राणा, प्रदेश प्रवक्ता धीरेंद्र तायल, गुरप्रीत ढिल्लों, विजय राणा तथा मीडिया व सोशल मीडिया टीम के सुखविंदर परमार, मोहिंदर निराला, अजय शर्मा, सुशील जैन, अरुणदीप सिंह सहित प्रदेश व जिला सदस्यों ने हिस्सा लिया। वर्कशॉप के समापन सत्र में चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया तथा संगठन महामंत्री मंथरी श्रीनिवास ने अध्यक्षता की। चंडीगढ़ प्रदेश की तरफ से वर्कशॉप में वैचारिक अधिष्ठान पर पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन ने वक्तव्य दिया, पूर्व अध्यक्ष अरुण सूद ने प्रिंट मीडिया और प्रवक्ता का व्यवहार सत्र की अध्यक्षता की जबकि पूर्व सांसद सत्यपाल जैन ने लोकसभा चुनावों की तैयारी व मीडिया सेंटर्स की स्थापना सत्र की अध्यक्षता की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

9010 सेवाओं के लिए हुआ आवेदन, 7573 का हुआ मौके पर निपटारा- 1801 शिकायतों में से 1757 मौके पर की गई हल

कैंपों में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए वोटर फार्म भी किए जा रहे हैं प्राप्त होशियारपुर, 12 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने होशियारपुर में ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’...
article-image
पंजाब

आकर्षण का केंद्र बने पिंक, माडल व पी.डब्लूय.डी. पोलिंग बूथ

20 फरवरी को सुबह 8 बजे से सांय 6 बजे तक होगा मतदान होशियारपुर, 19 फरवरी: जिले में जहां 1563 पोलिंग बूथों पर 20 फरवरी को पडऩे वाली वोटों के लिए पुख्ता प्रबंध किए...
article-image
पंजाब

बसपा वर्करों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

गढ़शंकर – गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को उस समय समर्थन मिला जब सैला खुर्द इलाके के गांव मजारा डिंगरिया में पार्टी नेता नीलम रोड़ी की प्रधानगी व बीसी सेल के नेता...
article-image
पंजाब

क्रॉस-बॉर्डर हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार; पांच पिस्तौल बरामद

अमृतसर : काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने पाकिस्तान से कथित तौर पर जुड़े एक क्रॉस-बॉर्डर हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और एक ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने कहा। पंजाब के डायरेक्टर...
Translate »
error: Content is protected !!