चंबा का सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक तथा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मिंजर मेला देश विदेश में जिला चंबा की पहचान व शान का है प्रतीक – कुलदीप सिंह पठानिया

by
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की बैठक की अध्यक्षता
एएम नाथ। चम्बा  :  अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2024 के आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं की तैयारियों के संबंध में जिला मुख्यालय चंबा में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि जिला चंबा का सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक तथा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मिंजर मेला देश विदेश में जिला चंबा की पहचान व शान का प्रतीक है। इसके अतिरिक्त मिंजर मेला स्थानीय धार्मिक संस्कृति तथा समाज के विभिन्न वर्गों के आपसी मेल मिलाप व आपसी भाईचारे का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मेले के मूल स्वरूप सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखना हम सब का दायित्व है उन्होंने आशा व्यक्त की कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रशासन व जन सहयोग से मेले का आयोजन पूर्णतया सुखद एवं  शांतिपूर्ण संपन्न होगा। उन्होंने मिंजर मेला 2024 की सभी को अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी।
इससे पूर्व अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने मिंजर मेला 2024 के संबंध में जिला प्रशासन व मेला आयोजन के लिए गठित विभिन्न उप समीतियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति वारे विधानसभा अध्यक्ष को विस्तृत जानकारी दी। अमित मेहरा ने बताया कि तह बाजारी उप समिति के द्वारा चंबा चौगान की नीलामी की प्रक्रिया पूरी गई की जा चुकी है जिसके तहत चौहान नंबर 1,2 व 3 से कुल 3 करोड़ 8 लाख 12650 की आय प्राप्त हुई है। बैठक में विशेष रूप से सांस्कृतिक उप समिति, लेखा एवं आय उप समिति, निमंत्रण कार्ड /स्मारिका एवं पुरस्कार वितरण उप समिति, परिवहन उप समिति, चौगान रखरखाव उप समिति, आवास उप समिति तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा उप समिति के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने विधानसभा अध्यक्ष का बैठक में उपस्थित होने तथा जिला प्रशासन व विभिन्न उप समीतियों के संयोजकों व सदस्यों को मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन अधिकारियों व कर्मचारियों तथा जन सहयोग से अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मिंजर मेला 2024 के आयोजन को बेहतर बनाने का भरसक प्रयास करेगा।
बैठक में विधानसभा क्षेत्र चंबा के विधायक नीरज नैयर, चुराह विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस उम्मीदवार यशवंत खन्ना, नगर परिषद चंबा की अध्यक्षा नीलम नैयर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, मुख्य वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश मोंगरा, विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक चंद्र भूषण, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विशाल मोंगरा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह तथा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ज्ञान चंद के अतिरिक्त मिंजर मेला 2024 के लिए गठित विभिन्न समितियों के संयोजक व सदस्यों  सहित जिला के विभिन्न विभागों के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा सत्र समाप्त -5 बैठकें 33घंटे चली, 379 प्रश्नों के उत्तर उपलब्ध करवाए : कुलदीप सिंह पठानियां

  एएम नाथ। धर्मशाला :. हिमाचल विधानसभा सत्र समाप्ति के पश्चात मिडिया प्रतिनिधियों को सम्बोघित करते हुए हि0प्र0 विधान सभा के माननीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि चौदहवीं विधान सभा का चतुर्थ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

30 फर्जी कंपनियों ने 143 करोड़ रुपये से अधिक के इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदकर बीजेपी को चंदा दिया : प्रशांत भूषण

नई दिल्ली  :  इलेक्टोरल बॉन्ड मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं । इलेक्टोरल बॉन्ड पर रोक लगाने और इससे जुड़ी जानकारी को सार्वजनिक कराने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे याचिकाकर्ताओं ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिंधु का अतिरिक्त जल पंजाब, हरियाणा : राजस्थान की ओर मोड़ने की तैयारी भारत ने कर दी शुरू

सिंधु जल संधि को स्थगित करने के बाद अब भारत ने जम्मू-कश्मीर से अतिरिक्त जल प्रवाह को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की ओर मोड़ने के लिए 113 किलोमीटर लंबी नहर के निर्माण की योजना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

इंटरपोल के ‘एक सुरक्षित दुनिया के साथ पुलिस को जोड़ने’ के आदर्श वाक्य के बीच समानता के बारे में प्रधानमंत्री ने बताया

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में 90वीं इंटरपोल महासभा को संबोधित किया। दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में 90वीं इंटरपोल महासभा के अवसर पर सभी गणमान्य व्यक्तियों का...
Translate »
error: Content is protected !!