चंबा के युवाओं के लिए वाटर स्पोर्ट्स व रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण शिविर नवंबर में : राजीव मिश्रा

by

एएम नाथ। चम्बा : जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन चंबा द्वारा पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के सहयोग से नवम्बर 2025 में चंबा जिला के युवाओं के लिए वाटर स्पोर्ट्स बेसिक कोर्स और बेसिक रिवर राफ्टिंग कोर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक प्रशिक्षण बैच में 30 युवाओं का चयन किया जाएगा। इनमें 14 दिवसीय वाटर स्पोर्ट्स बेसिक कोर्स, वाटर स्पोर्ट्स सेंटर पोंग डैम, जिला कांगड़ा में तथा 14 दिवसीय बेसिक रिवर राफ्टिंग कोर्स, राफ्टिंग सेंटर पिरडी , कुल्लू में आयोजित किए जाएंगे। इन प्रशिक्षणों के लिए पात्रता मानदंडों के अनुसार उम्मीदवार की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास (संबंधित कार्य में अनुभव वाले अभ्यर्थियों के लिए 8वीं पास) अनिवार्य है। उम्मीदवार चंबा जिले का मूल निवासी एवं हिमाचली होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार का आचरण अच्छा तथा स्वास्थ्य उत्तम होना चाहिए। पर्यटन गतिविधियों से जुड़े हुए लेकिन औपचारिक प्रशिक्षण न लेने वाले युवाओं को वरीयता दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन पत्र भरकर 5 अक्तूबर 2025 तक जिला पर्यटन विकास कार्यालय, बचत भवन, चंबा में जमा करवा सकते हैं। आवेदन पत्र जिला पर्यटन विकास अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं अथवा आधिकारिक वेबसाइट hpchamba.nic.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं।चयनित उम्मीदवारों को एक हज़ार रुपये का शुल्क बैंक ड्राफ्ट/पोस्टल ऑर्डर द्वारा जिला पर्यटन विकास अधिकारी, चंबा के पक्ष में जमा करना होगा। आवेदन पत्र के साथ पासपोर्ट आकार के दो फोटो, शैक्षणिक प्रमाणपत्र एवं आयु प्रमाण, आधार कार्ड/मतदाता पहचान पत्र/राशन कार्ड अथवा अन्य स्थायी पता प्रमाण, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र (यदि हो) तथा अनुसूचित जाति/जनजाति/ओबीसी/बीपीएल आदि का प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) संलग्न करना अनिवार्य है।
अधिक जानकारी हेतु जिला पर्यटन विकास कार्यालय, बचत भवन, चंबा में संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चौपाल के देहा क्षेत्र में गहरी खाई में गिरी कार, दादा सहित तीन साल के मासूम की मौत 

एएम नाथ। ​शिमला :  हिमाचल प्रदेश के राजधानी  ​शिमला के दायरे में आने वाले उपमंडल चौपाल में देहा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया हुआ है। हादसे में एक ही  परिवार के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बेटे की मौत मामले में पूर्व डीजीपी मुस्तफा और मां-पत्नी, बहन के खिलाफ केस दर्ज – पड़ोसी ने पंचकूला कमिश्नर को दी थी शिकायत : पिता-बहू के अवैध संबंधों का भी दावा

पंचकूला  : पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा और उनका परिवार एक गंभीर विवाद में घिर गया है। हरियाणा के पंचकूला में मोहम्मद मुस्तफा, उनकी पत्नी व पूर्व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना, उनकी बेटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्री राजेश धर्मानी ने राष्ट्रीय टी-20 खिताब जीतने वाली दिव्यांग हिमाचल महिला क्रिकेट टीम की कप्तान रचना को किया सम्मानित

रोहित जसवाल। बिलासपुर, 6 जनवरी :  प्रदेश के नगर नियोजक, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्मानी ने राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाली दिव्यांग हिमाचल महिला क्रिकेट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना ‘हर घर नल से जल’ में अग्रणी : जिले ने हासिल किया 100 फीसदी कार्यात्मक नल कनेक्शन लक्ष्य

रोहित जसवाल।  ऊना, 13 फरवरी. ऊना जिला ने ग्रामीण पेयजल आपूर्ति के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करते हुए सभी ग्रामीण परिवारों को शत-प्रतिशत कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन उपलब्ध करवा दिए हैं। जिला जल...
Translate »
error: Content is protected !!