चंबा चौगान में 30 नवंबर को आयोजित होगा मेगा लीगल लिटरेसी कैंप : जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रीति ठाकुर

by

एएम नाथ। चम्बा : राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में 30 नवंबर (रविवार) को चंबा चौगान में विधिक साक्षरता शिविर (मेगा लीगल लिटरेसी कैंप) आयोजित किया जाएगा।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण प्रीति ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं कार्यकारी अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण विवेक सिंह ठाकुर विधिक साक्षरता शिविर के मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे होगा।
कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रंजन शर्मा एवं विभिन्न गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि यह शिविर नशा मुक्त समाज – भारत संकल्प, पर्यावरण संरक्षण – भूमंडल रक्षण, तथा आपदा पीड़ित पुनर्वास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित रहेगा।
इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने के लिए प्रदर्शनी इकाइयां भी स्थापित की जाएंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में मानव तस्करी के सबसे अधिक मामले : विदेश मंत्री जयशंकर

नई दिल्ली : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राज्यसभा को बताया कि भारत में मानव तस्करी के सबसे अधिक मामले पंजाब में सामने आए हैं।संसद में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते...
article-image
हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरोली की निर्णायिक लड़ाई के लिए जुट जाए किसी से डरने की जरूरत नहीं यहां आपका पसीना गिरेगा मुकेश का खून वहेगा: मुकेश अग्रिहोत्री

जयराम ठाकुर की सरकार के छे महीने वचे है और फिर सरकार काग्रेस की होगी पूरे प्रदेश में हवाओं का रूख काग्रेस की और है: अग्रिहोत्री हरोली में माफिया व गुंडाराज्य चलाने वाले और...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

बद्दी में 20 करोड़ रुपए से स्थापित किया जा रहा ऑटोमैटिक टेस्टिंग एवं प्रमाणीकरण केन्द्र – मुकेश अग्निहोत्री

निर्माणाधीन स्थल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को जारी किए उचित दिशा निर्देश  बद्दी , एएम नाथ/ तारा :  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज सोलन ज़िला के बद्दी में वाहनों की फिटनेस के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुनर्गठन के दृष्टिगत जिला में ग्राम पंचायतों, पंचायत समितियों तथा जिला परिषद् वार्डों के परिसीमन की अधिसूचना जारी

प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त, 20 मार्च को होगा अंतिम प्रकाशन एएम नाथ। मंडी, 16 मार्च।  मंडी जिला में पंचायतों के पुनर्गठन के उपरांत कुछ नई पंचायतों का गठन किया गया है। इसके दृष्टिगत पुनर्गठन अथवा...
Translate »
error: Content is protected !!