चंबा में एक वाहन के खाई में गिर जाने से पंजाब के तीन पर्यटकों की मौत

by

एएम नाथ चंबा : डलहौजी इलाके में एक वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से पंजाब के तीन पर्यटकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि शुक्रवार रात गांधी चौक के पास डलहौजी-करेलनु सड़क पर चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और वह (वाहन) खाई में गिर गया। पुलिस के अनुसार दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान सिमरनप्रीत कौर (18), सुरिंदर (25) और सोफिया (19) के रूप में हुई है।

पुलिस का कहना है कि घायलों की पहचान प्रिंस (21), सुमनप्रीत (19) और बलबीर (20) के रूप में हुई है, जिन्हें स्थानीय लोगों और जिला प्रशासन के अधिकारियों की मदद से पुलिस दल ने बचाया ।पुलिस ने बताया कि तीनों घायलों का डलहौजी के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि हादसे के शिकार ये सभी पीड़ित पंजाब के जालंधर के निवासी थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व मंत्री को कब तक जेल में रखेंगे? ED पर भड़का सुप्रीम कोर्ट -2 साल में तो मुकदमा भी शुरू नहीं हुआ,

नई दिल्ली।  सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में दोषसिद्धि की दर कम रहने पर सवाल उठाते हुए बुधवार को ED से सख्त लहजे में पूछा कि शैक्षणिक कर्मचारियों की भर्ती में कथित...
हिमाचल प्रदेश

सैनिक विश्राम गृह चम्बा में 5 जनवरी को आयोजित होगा भूतपूर्व सैनिकों के लिए चिकित्सा शिविर-उपनिदेशक, सैनिक कल्याण

9 जनवरी को विश्राम गृह चुवाड़ी में भी आयोजित होगा चिकित्सा शिविर एएम नाथ। चम्बा : कैप्टन अनुमेहा पाराशर (सेवा निवृत्त), उपनिदेशक, सैनिक कल्याण कार्यालय चम्बा ने जानकारी देते हुए बताया कि भूतपूर्व सैनिकों, दिवगत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सुरक्षा बलों के जवान राखी के प्रथम हकदार : खन्ना दम्पति

बी.एस.एफ. कैम्प खड़कां में खन्ना दम्पति के नेतृत्व में रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन होशियारपुर 7 अगस्त : पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना व उनकी धर्मप्तनी मिनाक्षी खन्ना के नेतृत्व में बी.एस.एफ. कैम्प...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक गुणवत्ता लाना प्रदेश सरकार का संकल्प – संजय अवस्थी

राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न  एएम नाथ। सोलन : अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में शिक्षा व्यवस्था का...
Translate »
error: Content is protected !!