चंबा में भारी बारिश से सड़कें बेहाल, मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया क्षतिग्रस्त मार्गों का निरीक्षण

by

एएम नाथ । चंबा : हिमाचल प्रदेश के चंबा में 23 से 26 अगस्त तक हुई भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों के निरीक्षण के लिए लोक मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने जिला चंबा का दौरा किया. इस अवसर पर उन्होंने पठानकोट-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य विभिन्न संपर्क सड़कों का निरीक्षण भी किया।

साथ हीं, क्षतिग्रस्त स्थलों पर विभागीय अधिकारियों को महत्त्वपूर्ण दिशानिर्देश दिए. अपने दौरे के दौरान मीडिया से बात करते हुए लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि हाल ही में 23 से 26 अगस्त तक पूरे प्रदेश हुई भारी बारिश के कारण राज्य में भारी क्षति हुई है और जिला चंबा भी इसे अछूता नहीं है।

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़क यातायात सुविधा सुनिश्चित

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि न्यूनतम समय में सड़क मार्गों की बहाली सरकार की उच्च प्राथमिकता है, ताकि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में यातायात सुविधा सुनिश्चित की जा सके. उन्होंने बताया कि उनसे पठानकोट-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग का विभिन्न स्थानों पर हुई क्षति का विस्तृत निरीक्षण किया गया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए विभाग के उच्च अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए. जिला के एकमात्र राष्ट्रीय राजमार्ग को हुए भारी नुकसान के संबंध में विभागीय अधिकारियों को एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि राष्ट्रीय राजमार्ग की नोडल एजेंसी के माध्यम से यथाशीघ्र बजट की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके और समस्या का दीर्घकालिक समाधान हो।

ग्रामीण सड़कों के लिए सरकार से विशेष बजट उपलब्ध

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि वे शीघ्र ही क्षतिग्रस्त चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग का भी निरीक्षण करेंगे, तथा यह सुनिश्चित करेंगे कि क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय राजमार्ग यथाशीघ्र बहाल हो. विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जिला चंबा के ग्रामीण क्षेत्रों में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से निर्मित अनेक सड़कों को भी भारी क्षति हुई है।

उन्होंने कहा कि इसके विषय में जिला मुख्यालय चंबा में बैठक आयोजित कर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी और ग्रामीण सड़कों के लिए भी सरकार से विशेष बजट उपलब्ध करवाया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में क्षेत्रवासियों को आवाजाही की समस्या से न जूझना पड़े।

कई अन्य मार्गों का निरीक्षण

लोक निर्माण मंत्री ने पठानकोट-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा चंबा-खजियार और चंबा-साहू मार्ग का भी निरीक्षण किया. उन्होंने परेल-घार, मंगला और पलयूर में भारी बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग का भी निरीक्षण किया।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक नीरज नैयर, पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता विकास सूद, अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार सहित लोक निर्माण विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सिरमौर में चिट्टे की रोकथाम के लिए 21 व 22 जनवरी को होगी विशेष ग्रामसभा -प्रियंका वर्मा

एएम नाथ।  नाहन, 17 जनवरी। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने निर्देश जारी करते हुए बताया कि जिला सिरमौर की सभी ग्राम पंचायतों में 21 व 22 जनवरी, 2026 को चिट्टे की रोकथाम के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 6 जून से चंबा प्रवास पर

एएम नाथ। चम्बा  : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 6 जून से चंबा प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 6 जून को सांय समोट एवं 7 जून को हार में...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के पहले दल को 13 दिवसीय भ्रमण पर किया रवाना

चंडीगढ़, दिल्ली और गोवा का भ्रमण करेंगे 22 अनाथ बच्चे एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां 22 चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के पहले दल को 13 दिवसीय भ्रमण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार ने नशे को जड़ से उखाड़ने का लिया है संकल्प – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

समापन्न समारोह में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की बत्तौर मुख्यातिथि शिरकत ऊना – जिला के युवाओं को नशे से दूर रखने व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला पुलिस ऊना...
Translate »
error: Content is protected !!