चंबा में लेंटर डालते समय गिरी शटरिंग, मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत, तीन घायल

by

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम की पहली मंजिल का लेंटर डालते समय शटरिंग गिरने से एक मजदूर की दबने से मौत हो गई और तीन मजदूर घायल हो गए।

चंबा के पुलिस मैदान बारगाह में गिरी इंडोर स्टेडियम की शटरिंग।
पुलिस मैदान बारगाह में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम की पहली मंजिल का लेंटर डालते समय शटरिंग गिरने से एक मजदूर की दबने से मौत हो गई और तीन मजदूर घायल हो गए। मृतक की पहचान तारकेश्वर (34) पुत्र लाल चंद सिंह निवासी रहसून गंज, जिला किशनगंज, बिहार के रूप में हुई है। हादसे में घायल लालू कुमार (24) निवासी बिरवा, किशनगंज, दीनबंधु निवासी धुमली, जिला पश्चिम चंपारण, बिहार और बालकेश्वर (35) साल पुत्र छठू माहतो निवासी धुमली, जिला पश्चिम चंपारण, बिहार के रूप में हुई ह
जानकारी के अनुसार इंडोर स्टेडियम निर्माण के तहत पहले तल पर वीरवार को लेंटर डालने का काम चल रहा था। शाम को कामगार तारकेश्वर शटरिंग को चेक कर रहा था, जबकि अन्य मजदूर लेंटर डालने का कार्य कर रहे थे। अचानक से लेंटर की शटरिंग गिरने से टनों के हिसाब से रेत और बजरी के मिक्सचर समेत शटरिंग तारकेश्वर और तीन अन्य मजदूरों पर गिर गई। मजदूरों ने तारकेश्वर और अन्य को मलबे से निकालकर एंबुलेंस में मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। मगर तारकेश्वर को नहीं बचाया जा सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

. राघव की बर्खास्तगी के विरोध में आए तीन चिकित्सक संगठन …सामूहिक अवकाश पर जाएंगे

एएम नाथ : शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में डा. राघव की बर्खास्तगी के फैसले ने प्रदेश के डॉक्टर संगठनों को आमने-सामने ला दिया है। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए), हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए 60 दिन के विशेष मातृत्व अवकाश की सरकार ने की शुरुआत

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के दूरदर्शी नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी सेवा में कार्यरत महिलाओं को सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुराड़ स्कूल में बाल-अधिकारों के साथ नशे की बुराई पर की चोट

सोशल मीडिया में चल रही ब्लैकमेलिंग सहित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की कार्यप्रणाली के बारे में किया जागरूक एएम नाथ। चम्बा : चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने शनिवार को राजकीय उच्च विद्यालय गुराड़ में बच्चों, अध्यापकों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के तहत युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण – DC अनुपम कश्यप

प्रशिक्षण के दौरान मिलेगा स्टिपेन्ड, सरकारी और निजी कार्यालयों में अप्रेंटिसशिप करवाना अनिवार्य एएम नाथ। शिमला :  नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (एनएपीएस½ की जिला स्तरीय बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में की गई।...
Translate »
error: Content is protected !!