चंबा में सड़क धंसने से 300 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत

by

भरमौर के थल्ला रोड पर हादसा, चचेरे भाइयों में से एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर

एएम नाथ। चम्बा :  चंबा जिले के भरमौर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। थल्ला रोड पर सुंकू टपरी के पास एक पिकअप वाहन सड़क का हिस्सा धंसने के कारण लगभग 300 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन भरमौर से पंसेई की ओर जा रहा था। वाहन में दो चचेरे भाई सवार थे, जो किसी निजी कार्य से यात्रा कर रहे थे। जैसे ही वाहन सुंकू टपरी के समीप पहुंचा, सड़क का डंगा अचानक धंस गया। चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वाहन सीधे गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे में मदन लाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं, उनके चचेरे भाई मनोज कुमार, जो पवन कुमार के पुत्र बताए जा रहे हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस और प्रशासन को दी, जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। घायल मनोज कुमार को पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया।
इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर है। अचानक हुई इस घटना से परिजन गहरे सदमे में हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान सावधानी बरतने और विशेष रूप से बारिश या भूस्खलन संभावित इलाकों में सतर्क रहने की अपील की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने 31वीं सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, खेल को खेल भावना के साथ खेलें खिलाड़ीः राज्यपाल

ऊना। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज ऊना के इंदिरा स्टेडियम में 31वीं सब-जूनियर खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना बनाए रखें तथा हार से हतोत्साहित होने की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रभावितों को फौरी राहत देने की बजाय एफआईआर करवा रही है सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

अगर मुख्यमंत्री को लगता है एफआईआर समस्या का हल है तो हमारे खिलाफ भी करें एफआईआर करके आपदा प्रभावितों के मुद्दे को नहीं भटका सकती है सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दुनिया के सर्वाधिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जसविंद्र सिंह ओमेक्स रेजिडेंशियल वेल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष चुने :.नवीन ने संजीव को चार मतो से पराजित कर उपाध्यक्ष पद जीता

बी बी एन, 15 मार्च (तारा) : ओमेक्स रेजिडेशियल वेल्फेयर सोसायटी के चुनाव में जसविंद्र सिंह अध्यक्ष व देवेंद्र महासचिव चुने गए। रविवार को बद्दी के ओमेक्स में सोसायटी के चुनाव कराए गए। अध्यक्ष,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा के आशीष शर्मा हमीरपुर से 1571 मतों से जीते : मतगणना के पहले चार राउंडों में आगे रहे डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, उसके बाद पिछडे़

हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में हुआ कड़ा मुकाबला एएम नाथ। हमीरपुर 13 जुलाई। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा के बीच हुए कड़े मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा को 58 मतदान केंद्रों पर और...
Translate »
error: Content is protected !!