चब्बेवाल पुलिस ने दो लाख बीस हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में अज्ञात पर केस दर्ज

by

चब्बेवाल – चब्बेवाल पुलिस ने रोशन लाल के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध दो लाख बीस हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में केस दर्ज किया है। रोशन लाल पुत्र चनन राम निवासी सीना थाना चब्बेवाल ने एसएसपी होशियारपुर को शिकायत की थी कि 20 मई को उसके मोबाइल फोन पर +447520607901 से फोन आया और कहा कि वह विदेश से उसका रिश्तेदार बोल रहा है और उसने उसके खाते में आठ लाख रुपये डालने है इसलिए मेरा खाता नंबर ले लिया। उसने बताया कि इस दौरान उस व्यक्ति ने दोबारा फोन कर बताया कि उसने उसके खाते में आठ लाख रुपये डाल दिये हैं लेकिन उसे दो लाख बीस हजार रुपये खाता नंबर 33124599247 में डलवा दे उसे बहुत जरूरत है। रोशनलाल ने बताया कि उसने दो लाख बीस हजार रुपये उक्त खाते में डलवा दिए और बाद में फोन करने पर उनका नंबर बंद आने लगा। उसने गुहार लगाते हुए कहा कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके साथ दो लाख बीस हजार रुपये की ठगी मेरी है इसलिए उनके विरुद्ध कारवाई की जाए। उक्त शिकायत की जांच डीएसपी कुलवंत सिंह अर्थिक अपराध द्वारा करने के बाद थाना चब्बेवाल में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध रोशनलाल के साथ ठगी करने के आरोप में केस दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पढ़ें काला चिट्ठा -जंगल में 52 किलो सोना, 10 करोड़ छिपाने वाले ‘धनकुबेर’ का चला पता – कॉन्स्टेबल ने कैसे कमाई बेशुमार दौलत

भोपाल के जंगल की जिस लावारिस इनोवा गाड़ी से 10 करोड़ कैश और 52 किलो सोना बरामाद हुआ है। उसके मालिक का पता चल गया है। कोई और नहीं उसका मालिक आरटीओ का वही...
article-image
पंजाब

राजा वडिंग कांग्रेस पार्टी की आंतरिक राजनीति का शिकार बन गए : रवनीत सिंह बिट्टू

लुधियाना  :   लुधियाना से भाजपा उम्मीदवार सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने आज कहा कि उनके प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग कांग्रेस पार्टी की आंतरिक राजनीति का शिकार बन गए...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में तहसील स्तरीय समागम में एसडीएम शिवराज सिंह बल्ल ने फहराया तिरंगा

गढ़शंकर,16 अगस्त : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के खेल मैदान में आयोजित तहसील स्तरीय 78वें स्वतंत्रता दिवस पर समागम में एसडीएम गढ़शंकर शिवराज सिंह बल्ल ने शिरकत की और राष्ट्रीय तिरंगा फहराया। उन्होंने...
article-image
पंजाब

नवजात बेचने वाला गिरोह बेनकाब: पिता ने 3 लाख में बेचा अपना ही बेटा, पत्नी को कहा- मृत पैदा हुआ था; पुलिस जांच कर रही 

जालंधर :  जालंधर देहात पुलिस ने नकोदर क्षेत्र से नवजात बच्चों की तस्करी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह अब तक कई बच्चों को...
Translate »
error: Content is protected !!