चम्बा के अठलुंई और मंगला पंचायत में कोई गरीब नहीं बचा : जय सिंह

by

भनौता पंचायत में आयोजित पोल खोल अभियान कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह ने सरकार पर किया कड़ा प्रहार

सरकार आपदा का बहाना बनाकर टाल रही पंचायत चुनाव

कहा, प्रदेश में लाखों बी.पी.एल. परिवारों का गला घोंटने का काम कर रही कांग्रेस सरकार

एएम नाथ। चम्बा :  विकास खंड चम्बा के अठलुंई और मंगला पंचायत में कोई गरीब नहीं बचा है। हाल ही में मैहला ब्लॉक में भी 7087 नाम काट दिए गए हैं। अब 1157 ही रह गए हैं। यह बात ग्राम पंचायत भनौता में आयोजित पोल खोल अभियान कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एडवोकेट जय सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में लाखों बी.पी.एल. परिवारों का गला घोंटने का काम कांग्रेस सरकार द्वारा सुनियोजित तरीके से किया जा रहा है। गरीबों का हक छीना जा रहा है। यह कोई सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं बल्कि गरीबों को योजनाओं से बाहर करने की साजिश है।

इस पूरी चयन प्रक्रिया में पंचायतों के चुने हुए प्रतिनिधियों- वार्ड पंच, प्रधान, उप-प्रधान, बी.डी.सी. सदस्य, जिला परिषद सदस्य-किसी को भी विश्वास में नहीं लिया गया, न कोई बैठक बुलाई गई और न ही जमीनी स्तर की सच्चाई जानी गई। जय सिंह ने कहा कि पंचायती राज के तहत पूरे प्रदेश में पंचायत का कार्यकाल 31 जनवरी को खत्म हो रहा है, जिससे पहले पंचायत का चुनाव किया जाना बहुत जरूरी है, लेकिन प्रदेश की सरकार अभी चुनाव करवाने के पक्ष में नहीं है। जबकि चुनाव के लिए अधिकतर ने तैयारी पूरी कर ली है। सरकार आपदा का बहाना बनाकर चुनाव टाल रही है। सरकार ने अपने कार्यकाल में कुछ नहीं किया है जिस बात का अभास कांग्रेस को पूरी तरह से है, जिसका नतीजा पंचायत में ही सामने आ जाएगा। हालांकि पंचायत के चुनाव किसी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर नहीं होते हैं, लेकिन यह सरकार की नाकामी को पूरी तरह से साफ कर देगा।
उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने गरीब लोगों को सूची से बाहर करने का गलत निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार के मुताबिक प्रदेश में 90 प्रतिशत लोग अमीर हो गए हैं, लेकिन ऐसा संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि यह काम सीधे सीधे कांग्रेस के नेताओं, मंत्रियों, विधायकों और मुख्यमंत्री के दबाव में प्रशासन से करवाया गया है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था का खुला अपमान है। हिमाचल के इतिहास में पहली बार अत्यंत निर्धन परिवारों पर इस स्तर की तानाशाही की जा रही है। कांग्रेस सरकार गरीबों की विरोधी है और अब जब उसका असली चेहरा उजागर हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास पर पूरी तरह ताला लगा दिया गया है। पंचायतों में विकास के लिए जारी धनराशि प्रदेश सरकार ने वापस मंगवा ली है और शेष राशि से होने वाले कार्य भी रोक दिए गए हैं, जिससे गांवों में सड़क, पानी, भवन और अन्य बुनियादी विकास कार्य ठप पड़े हैं। मनरेगा के कार्य लगभग पूरी तरह बंद कर दिए गए हैं और केंद्र सरकार द्वारा लाई गई जी राम जी योजना को भी प्रदेश में शुरू नहीं किया गया है। विकसित भारत के लक्ष्य के तहत बनी इस योजना से गरीबों को मिलने वाली 125 दिन की रोजगार गारंटी से प्रदेश के ग्रामीणों को जानबूझकर वंचित किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा इस अन्याय को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

15 वर्षीय नाबालिग छात्र के अपहरण व हत्या मामले में लुधियाना फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाई दोषी को उम्रकैद : 4 लाख पांच हजार रुपये का जुर्माना और पीड़ित परिवार को तीन लाख रुपये मुआवजा देने के आदेश

लुधियाना। लुधियाना के पास गांव मलाक निवासी गुरवीर सिंह उर्फ गैवी को 15 वर्षीय नाबालिग छात्र के अपहरण, फिरौती मांगने और हत्या के मामले में अदालत ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की...
article-image
पंजाब

1 किलोग्राम आइस और 1 किलोग्राम हेरोइन बरामद : अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़

अमृतसर, 6 नवंबर :  अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से एक किलोग्राम मेथामफेटामिन (जिसे ‘आइस’ भी कहा...
article-image
पंजाब

Teej Is Not Just a

State-Level ‘Trinjhna Teej Mela 2025’ in Hoshiarpur Showcased the Vibrant Colors of Punjabi Culture – Ministers Dr. Ravjot, Deputy Speaker Roudi, MLAs Jimpa, Raja Gill, Karmbir Ghuman & Jeevan Jyot Kaur Mark Special Presence...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बस ट्रक टक्कर : पति की मौत, पत्नी सहित दो घायल

गढ़शंकर, 1 नवंबर  :  30 नवंबर की सुबह छह बजे के करीब माहिलपुर-होशियारपुर रोड पर राधा स्वामी सत्संग भवन के पास बस व ट्रक की टक्कर में दो लोग घायल हो गए जबकि बस...
Translate »
error: Content is protected !!