1 की मौत, 1 लापता, 2 गंभीर घायल : चम्बा में मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टरों की कार रावी नदी में गिरी

by

एएम नाथ। चम्बा : चंबा जिले में मेडिकल कॉलेज चंबा के चार इंटर्न डॉक्टरों की कार अनियंत्रित होकर रावी नदी में जा गिरी। हादसा चंबा-पठानकोट नेशनल हाइवे पर परेल धार के पास रात करीब दो से तीन बजे हुआ। इस हादसे में एक इंटर्न डॉक्टर की मौत हो गई, जबकि एक महिला इंटर्न डॉक्टर का अभी तक पता नहीं चल पाया है। दो अन्य घायल डॉक्टरों का चम्बा मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार हादसे के समय कार (HP21B-1693) में चार इंटर्न डॉक्टर सवार थे। सभी डॉक्टर चम्बा मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे थे। वे शनिवार रात मेडिकल कॉलेज से बालू नामक स्थान पर डिनर करने गए थे। देर रात लौटते वक्त करीब 2 बजे उनकी कार परेल धार के पास चम्बा-पठानकोट नेशनल हाइवे पर अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे रावी नदी में जा गिरी।सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।


हादसे में कार चला रहे डॉक्टर अखिलेश (25) निवासी बड़सर जिला हमीरपुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार डॉक्टर इशिका (23) निवासी हाटकोटी, जिला शिमला अभी तक लापता है। पुलिस और प्रशासन की टीमें स्थानीय गोताखोरों की मदद से लापता डॉक्टर की तलाश कर रही हैं, लेकिन नदी की तेज धारा के चलते अब तक सफलता नहीं मिल पाई है।
इस हादसे में दो अन्य इंटर्न डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें डॉक्टर रिशान्त (24) निवासी कुमारसेन, जिला शिमला और डॉक्टर दिव्यांक (25) निवासी कंडाघाट, जिला सोलन शामिल हैं। दोनों को चम्बा मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार तेज गति से चल रही थी और चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। चम्बा थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।


इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही मृतक व लापता इंटर्न डॉक्टर के परिवार में मातम पसर गया। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि लापता डॉक्टर की तलाश पूरी गंभीरता से जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब

अकाली नेता मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें : मोहाली अदालत ने मजीठिया को एक बार फिर 4 दिन की रिमांड पर भेजा

चंडीगढ़ । मोहाली की एक अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की विजिलेंस ब्यूरो हिरासत को बुधवार को चार दिन और बढ़ा दिया। मजीठिया को गैर-कानूनी संपत्ति मामले में गिरफ्तार...
article-image
पंजाब

विधायक रोड़ी क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए कर रहे हैं  अथक प्रयास

गढ़शंकर : विधायक जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने गढ़शंकर निर्वाचन क्षेत्र में पीने के साफ पानी की समस्या, लिंक रोड, विभिन्न विभागों में आम लोगों को आ रही समस्याओं के समाधान के लिए आज...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

12 करोड़ 84 लाख से बनने वाली गढ़शंकर संतोषगढ़ सडक़ के निर्माण कार्य का नींव पत्थर : मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ व डिप्टी सपीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने रखा

काग्रेस छोड़ कर आधा दर्जन से अधिक सरपंच व पूर्व सरपंच आप में शामिल गढ़शंकर। गढ़शंकर से संतोषगढ़ तक की सडक़ के निर्माण कार्य का नींव पत्थर अड्डा झूगियां में लोक निर्माण व ऊर्जा...
article-image
पंजाब

नशे की ओवरडोज से युवक की मौत

लुधियाना: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत हो गई। उक्त युवक का पिछले 2 महीने से उसका उपचार चल रहा था, युवक नशा करने का आदी बताया जा रहा है। कल उसका दोस्त...
Translate »
error: Content is protected !!