चरस और अवैध शराब के साथ पांच युवक गिरफ्तार

by
रोहित जसवाल।  रामपुर  :  शिमला के थाना झाखड़ी और थाना रामपुर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चरस और अवैध शराब के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शनिवार देर रात पेट्रोलिंग के दौरान की गई। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पहले मामले में चरस के साथ चार युवक गिरफ्तार
झाखड़ी थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चरस बरामद की है। पुलिस के मुताबिक मुंशी हेड कांस्टेबल संजीव कुमार की अगुवाई में पेट्रोलिंग के दौरान वाहन नंबर HP06B3715 (मारुति डिज़ायर) को जांच के लिए रोका गया। वाहन के डैशबोर्ड की तलाशी लेने पर 45 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने इस मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बिशम गुप्ता (36 वर्ष), जितेंद्र सिंह (26 वर्ष), पीयूष ठाकुर (25 वर्ष) और यशवंत गुप्ता (31 वर्ष) के रूप में हुई है। ये सभी रामपुर तहसील के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच जारी है।
दूसरे मामले में 12 बोतल अवैध शराब बरामद
रामपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जयदेव सिंह एसएचओ थाना रामपुर के नेतृत्व में पेट्रोलिंग के दौरान आरोपी को पकड़ा गया।आरोपी बहादुर मांझी (52 वर्ष) नेपाल का मूल निवासी है। आरोपी रामपुर के बालक राम के पास ठेकेदार जय सिंह के यहां काम करता था। पुलिस ने उसके कब्जे से 750 मिलीलीटर की 12 बोतलें (ऊना नंबर-1 ब्रांड) बरामद की हैं।  इस मामले में आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39 (1) ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव गांधी ने रविवार को बताया कि अवैध नशे और शराब की तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

धौलाकुंआ और पावंटा की मंडियों में अब तक कुल 3255 मीट्रिक टन धान किसानों से खरीदा – राजेश्वर गोयल

हि.प्र. राज्य नागरिक आपूर्ति के प्रबंधक निदेशक ने धान खरीद केन्द्र धौलाकुंआ और पांवटा साहिब का दौरा किया नाहन, 28 अक्तूबर। हि.प्र. राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबन्ध निदेशक राजेश्वर गोयल ने बताया कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बड़ा में 10 पंचायतों की मेधावी बेटियों को किया सम्मानित

एएम नाथ।  नादौन 02 फरवरी :  ग्राम पंचायत बलडूहक, करंडोला प्लासी, पुतड़ियाल, रैल, बड़ा, फस्टे, चौड़ू, जीहण, सपड़ोह और बरधियाड़ की मेधावी छात्राओं जिन्होंने शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बांके बिहारी होंडा घालूवाल के बाद बसाल में खोली ब्रांच : ग्राहकों को अच्छी गाड़ियां कम ईएमआई पर दिलवाएंगे

ऊना : बांके बिहारी होंडा घालूवाल में ग्राहकों की मांग पर अब आपनी एक ओर ब्रांच को बसाल गांव में अंब रोड पर खोल दी है। इस ब्रांच के शुभारंभ दौरान हवन व पूजा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एनकाउंटर : कई राज्यों में आपराधिक मुकदमें थे दर्ज – बाबा तरसेम की गोली मार हत्या करने बिट्टू उर्फ गंडा का एनकाउंटर : मुकदमें में वांछित तीन अब भी फरार

डेरा कार सेवा नानकमत्ता के प्रधान बाबा तरसेम के ऊपर रायफल से गोली चलाकर हत्या करने वाले अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टू उर्फ गंडा का देर शाम उत्तराखंड पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में...
Translate »
error: Content is protected !!