चामुंडा मंदिर में नवरात्रों से कैनोपी में श्रद्वालुओं को मिलेंगे फूल, फूलों से धूप, गुलाल बनाने की कार्य योजना भी हो रही तैयार: डीसी डा. निपुण जिंदल

by

धर्मशाला, 27 सितंबर। कांगड़ा जिला के प्रमुख शक्ति पीठों को प्लास्टिक मुक्त बनाया जाएगा इस के लिए प्रारंभिक तौर पर चामुंडा मंदिर में प्राकृतिक वस्तुओं, फूलों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस से लेकर नवरात्रों तक विशेष जागरूकता अभियान आरंभ किया गया है।
यह जानकारी उपायुक्त डा. निपुण जिंदल ने देते हुए बताया कि चामुंडा मंदिर में पहले नवरात्र 15 अक्तूबर को प्राकृतिक फूलों की बिक्री के लिए कैनोपी युक्त विक्रय केंद्र की भी शुरूआत की जाएगी ताकि श्रद्वालुओं को प्राकृतिक फूलों के उपयोग के लिए प्रेरित किया जा सके। डा निपुण जिंदल ने कहा कि उन्होंने मंदिर परिसर में गंेदे के फूल की नर्सरी लगाने की शुरुआत भी गई है।
उपायुक्त ने कहा कि श्री चामुंडा माता मंदिर से शुरु किए गए प्लास्टिक मुक्त मंदिर परिसर अभियान के तहत मंदिरों में रखे प्लास्टिक फूलों को असली फूलों से बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री चामुंडा मंदिर से शुरु किए गए इस प्रोजेक्ट को क्रमवार जिले के सभी बड़े मंदिरों में लागू किया जाएगा।
पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ मिलेंगे स्वरोजगार के अवसर:
उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण अत्यंत जरूरी है तथा इस दिशा में आस्था के केंद्र मंदिरों से शुरूआत की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक फूलों के उपयोग से एक ओर जहां पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलेगी वहीं फूलों की खेती से स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। डा निपुण जिंदल ने कहा कि मंदिर में उपयोग किए जाने वाले फूलों को एकत्रित कर धूप, गुलाल सहित विभिन्न उत्पाद भी तैयार किए जाएंगे इसमें भी युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि आईएचबीटी पालमपुर के साथ भी इस दिशा में कार्य योजना तैयार की जा रही है।
आम जनमानस की सहभागिता जरूरी:
पर्यावरण संरक्षण में आम जनमानस की सहभागिता जरूरी है तथा इस दिशा में मंदिरों के साथ साथ अपने आसपास भी प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का सीधा असर हमारे जीवन पर पड़ता है, अगर पर्यावरण साफ और स्वच्छ होगा तो उससे स्वास्थ्य भी बेहतर होगा। उन्होने कहा कि वर्तमान तथा भविष्य की आने वाली पीढ़ियों की भलाई के लिए पर्यावरण की रक्षा करना सभी नागरिकों का दायित्व है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी जतिन लाल बोले..जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर न दें ध्यान

रोहित जसवाल।  ऊना, 12 मार्च. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की किसी प्रकार की कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को उनकी मांग के अनुसार नियमित रूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ADC गंधर्वा राठौढ़ ने ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने के दिए टिप्स ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने के दिए टिप्स : जिला पंचायत संसाधन केंद्र में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित : जिला पंचायत संसाधन केंद्र में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

धर्मशाला, 22 सितंबर। जिला पंचायत संसाधन केन्द्र कार्यालय धर्मशाला में पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार एक दिवसीय पंचायत विकास सूचकांक हेतु कार्याशाला आयोजित की गई जिसका शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौढ़...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सफलता की कहानी : प्रदेश सरकार के प्रयासों से ड्रैगन फ्रूट की लालिमा से बदल रही है जीवन सिंह राणा के बाग की तस्वीर

कई औषधीय गुणों से भरपूर है ड्रैगन फ्रूट, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के उपचार में भी रामबाण औषधि। तीन साल की कड़ी मेहनत से लिखी सफलता की नई इबारत। सेवानिवृति के पश्चात अधिकतर लोग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शैक्षणिक सत्र के मध्य में नहीं किए जाए शिक्षकों के तबादले – हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश

रोहित भदसाली। शिमला :  शैक्षणिक सत्र के बीच में शिक्षकों के तबादले न करने के हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट  ने कहा कि सरकार अपने आदेशों का सख्ती से पालन करे...
Translate »
error: Content is protected !!