चारों लोकसभा सीटों पर राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी लड़ेगी चुनाव : र्टी के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर हमीरपुर लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव

by

बिलासपुर : राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी चारों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर हमीरपुर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे । राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी की संसदीय कमेटी ने रूमित सिंह ठाकुर नाम की घोषणा कर दी है । पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जयपाल चंदेल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि हिमाचल की अन्य चारों सीटों पर भी पार्टी चुनाव लड़ेगी। इन सीटों पर एक हफ्ते के अंदर उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी की जाएगी। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आशुतोष शर्मा ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं ने रूमित सिंह ठाकुर से इस बारे में पहले बात की थी और उनसे आग्रह किया कि वह इस सीट पर चुनाव लड़ें।

उन्होंने कहा कि जो भी सरकारें आज तक देश और प्रदेश में रही हैं, वह केवल अपने तक सीमित रही हैं। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से वर्तमान सांसद अनुराग सिंह ठाकुर केवल बोलने के लिए बड़ी-बड़ी परियोजनाओं प्रदेश में लेकर आए हैं, लेकिन वह हिमाचल के युवाओं को रोजगार नहीं दे पाए हैं। जो परियोजनाएं हिमाचल में शुरू हुईं, उनमें स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि चुनाव से ठीक दो माह पहले पैसा लाकर और झूठी घोषणाएं कर जनता को मूर्ख बनाते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं में हर वार्ड में ओवरहैड पेयजल टैंक के निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये स्वीकृत – राजिन्द्र गर्ग

2.40 करोड़ से निर्मित होगी घुमारवीं पुराना पुल से मेला मैदान तक की सम्पर्क सड़क बिलासपुर : – खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने आज घुमारवीं में 1 करोड़ 20...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दूसरा चरणः 82 ग्राम पंचायतों के 524 वार्डों में मतदान आज, 1.23 लाख मतदाता डालेंगे वोट 134 मतदान केंद्रों में से 20 संवदेनशील तथा 10 अति संवेदनशील

ऊना – पंचायती राज संस्थाओं के दूसरे चरण में मंगलवार को जिला ऊना की 82 ग्राम पंचायतों के 524 वार्डों में मतदान होगा। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कॉलेज छात्रा की मौत का मामला: भाजपा विधायक सुधीर शर्मा का आरोप, रैगिंग और उत्पीड़न से टूट गई छात्रा

धर्मशाला :   बाघनी पंचायत निवासी एक छात्रा की डिप्रेशन में आने के बाद मौत होना बेहद दुखद है। धर्मशाला कॉलेज की चार छात्राएं और एक प्रोफेसर पर इस छात्रा से मारपीट, डराने-धमकाने और अश्लील...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय दल ने थुनाग व जंजैहली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का लिया जायजा

एएम नाथ। मंडी, 20 जुलाई।  मंडी जिला में बरसात के मौसम में बादल फटने, बाढ़ एवं भूस्खलन से हुए नुकसान का आकलन करने पहुंचे केंद्रीय दल ने आज रविवार को थुनाग उपमंडल के प्रभावित...
Translate »
error: Content is protected !!