चारों विधानसभा सीटों पर शाम 6 बजे तक 63 फीसदी हुई वोटिंग : डेरा बाबा नानक में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के भाई और कांग्रेस उम्मीदवार के बेटे में बहसबाजी, अन्य तीनो सीटों पर वोटिंग हुई शांतिपूर्ण

by

चंडीगढ़ : पंजाब में आज 4 विधानसभा सीटों बरनाला, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और गिद्दड़बाहा सीट पर उपचुनाव के लिए हुई वोटिंग के बाद उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई। अब 23 नवंबर को रिजल्ट आने पर ही मतदाताओं द्वारा किए फैसले का भेद खुलेगा । चारों विधानसभा सीटों पर शाम 6 बजे तक 63 फीसदी वोटिंग हुई है। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि शाम 6 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा 81 फीसदी मतदान गिद्दड़बाहा में हुआ। डेरा बाबा नानक में 63 फीसदी, बरनाला में 54 फीसदी और चब्बेवाल में 53 फीसदी मतदान हुआ है। इन आंकड़ों में बदलाव संभव है।

डेरा बाबा नानक में कांग्रेस और आप समर्थकों में वोटिंग को लेकर झड़प हो गई। उन्हें शांत कराने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आरोप लगाया है कि पंजाब की आप सरकार गुंडागर्दी कर रही है। इसके बाद दोपहर में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के भाई और कांग्रेस उम्मीदवार जतिंदर कौर के बेटे में बहसबाजी हुई।
गिद्दड़बाहा में कांग्रेस उम्मीदवार अमृता वड़िंग और आप उम्मीदवार हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों गुरुद्वारे में आमने-सामने आए। दोनों ने एक दूसरे को सत श्री अकाल कहकर बुलाया। वहीं, भाजपा उम्मीदवार व पूर्व विधायक मनप्रीत बादल ने कहा कि वह किसी भी पार्टी को अपना दुश्मन नहीं मानते हैं। क्योंकि अगर यह लोग चुनावी मैदान में नहीं होते तो कोई और होता। इसके साथ डेरा बाबा नानक में दूल्हा 7 फेरे लेने से पहले वोटिंग करने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंचा
वहीं वोटिंग के बीच पूर्व मंत्री और अकाली दल के वाइस प्रेसिडेंट अनिल जोशी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफे में पार्टी की नीतियों और कार्यशैली पर सवाल उठाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लाल सिंह का निधन

पटियाला : पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री लाल सिंह (82) का आज निधन हो गया। ‌ वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उनके मोहाली के मैक्स अस्पताल...
article-image
पंजाब , समाचार

लीगल एड डिफेंस कौंसल सिस्टम का कार्यालय : नए जिला एवं सत्र कोर्ट कांप्लेक्स में स्थापित किया गया

होशियारपुर, 18 अगस्त: पंजाब राज कानूनी सेवाएं अथारिटी से प्राप्त निर्देशों पर जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर की ओर से नए जिला एवं सत्र कोर्ट कांप्लेक्स में लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम के कार्यालय...
article-image
पंजाब

कुंवर एडवोकेट विश्वपाल राणा ने देशवासियों को दीवाली,बंदी छोड़ दिवस व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं

कुंवर एडवोकेट विश्वपाल राणा ने देशवासियों को दीवाली,बंदी छोड़ दिवस व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पावन पर्व सबके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए। कुंवर विश्वपाल...
article-image
पंजाब

पंजाब सुबार्डीनेट सर्विसेज फेडरेशन द्वारा कार्यालय कर्मियों के संघर्ष का पुरजोर समर्थन

गढ़शंकर, 14 दिसम्बर:  गढ़शंकर के सैकड़ों कर्मचारियों ने पंजाब सुबार्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन यूनिट गढ़शंकर के झंडे तले स्थानीय रेस्ट हाउस गढ़शंकर में पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एक रोष मार्च किया और...
Translate »
error: Content is protected !!