चार के नामांकन रद्द, 2 कवरिंग उम्मीदवारों सहित : नामांकन पत्रों की छानबीन के दिन 10 के नामांकन पत्र सही पाए गए – रिटर्निंग आफिसर अपर्वू देवगन

by
एएम नाथ। मंडी, 15 मई :  मंडी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनावों के लिए बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें से चार उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द किए गए। रिटर्निंग आफिसर, मंडी संसदीय क्षेत्र, अपर्वू देवगन ने बताया कि कुल 14 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, जिनमें से सुन्दर सिंह ठाकुर, इंडियन नेशनल कांग्रेस तथा गोविंद ठाकुर, भारतीय जनता पाटी के कवरिंग प्रत्याशी होने के कारण नामांकन पत्र रद्द किए गए जबकि निर्दलीय उम्मीदवार लायक राम नेगी तथा सुख राम के नामांकन पत्र जरूरी दस्तावेज पूरे न होने के कारण रद्द किए गए।
उन्होंने बताया कि मंडी संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार कंगना रनौेत, इंडियन नेशनल कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह, बहुजन समाज पार्टी के प्रकाश चंद भारद्वाज, राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी के नरेन्द्र कुमार, भारतीय परिवार पार्टी के विनय कुमार, हिमाचल जनता पार्टी के महेश सैणी और निर्दलीय उम्मीदवार आशुतोष महंत दिनेश कुमार भाटी, राखी गुप्ता तथा सुभाष स्नेही सहित कुल 10 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 17 मई सायं 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सहारा योजना का पंजीकरण हुआ आरंभः एडीसी

योजना के तहत गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को प्रदेश सरकार देती है 3 हजार रुपए पेंशन ऊना, 18 फरवरी: सहारा योजना के तहत जिला ऊना में पंजीकरण एक बार पुनः आरंभ हो गया...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

ललाणा क्लस्टर में लहलहा रही मौसम्बी की फसल : धर्मपुर क्षेत्र के 41 किसानों की तकदीर एचपी शिवा परियोजना ने बदली

एएम नाथ।  सरकाघाट, 22 अक्टूबर :   हिमाचल प्रदेश में बागवानी न केवल किसानों व बागवानों के लिए आजीविका का एक स्त्रोत है बल्कि यह ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और आर्थिक स्थिरता का भी प्रमुख...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- स्वास्थ्य विभाग में 2,700 पदों को भरने की प्रक्रिया जारी

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय टास्क फोर्स की दो दिवसीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में देशभर के क्षय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एंजल पब्लिक स्कूल मैहरे के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह : बेटियां किसी से कम नहीं, हर क्षेत्र में बढ़ रही हैं आगे: इंद्र दत्त लखनपाल

विधायक ने लिटल एंजल पब्लिक स्कूल मैहरे के समारोह में की शिरकत बड़सर 31 दिसंबर। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने रविवार को लिटल एंजल पब्लिक स्कूल मैहरे के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य...
Translate »
error: Content is protected !!