चार दिनों का शीतकालीन सत्र बुलाकर जनता को गुमराह किया जा रहा- रणधीर शर्मा

by
एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीख तय होने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। सत्र की अवधि केवल चार दिनों की रखे जाने पर भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है।
भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग प्रभारी एवं विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार विपक्ष के सवालों से बचने के लिए इस तरह के कदम उठा रही है। रणधीर शर्मा ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के निर्णयों ने देशभर में हिमाचल प्रदेश की छवि को नुकसान पहुंचाया है। अब विपक्ष के सवालों से बचने के लिए चार दिनों का शीतकालीन सत्र बुलाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।
                          उन्होंने कहा कि यह तर्क दिया जाएगा कि मानसून सत्र को बढ़ाया गया था, लेकिन इससे पहले बजट सत्र को भी छोटा कर दिया गया था। रणधीर शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष के बयानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके बयानों से लगता है कि वह सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का पद गरिमा का प्रतीक है, लेकिन उनके हालिया बयान लोकतांत्रिक परंपराओं और सांविधानिक मर्यादा के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने छह विधायकों की सदस्यता को लेकर विवादित बयान दिए हैं, जोकि केवल विधायकों को डराने और दबाव बनाने के उद्देश्य से किए गए प्रतीत होते हैं। भाजपा को विश्वास है कि विधानसभा अध्यक्ष किसी भी गैरकानूनी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई से बचेंगे।
सुक्खू सरकार के दो साल पूरे होने पर जश्न मनाने की तैयारियों पर भी रणधीर शर्मा ने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सरकार के पास जनता को दिखाने के लिए कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है। केवल कांग्रेस कार्यकारिणी भंग करने का जश्न मनाया जा रहा है, जो मुख्यमंत्री के लिए ही सुखद हो सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए एक कमेटी बनाई है, जो जल्द ही प्रदेश की जनता के सामने सच्चाई लाएगी। सीपीपएस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए रणधीर शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने केवल मामले पर स्थगन आदेश दिया है, अंतिम फैसला नहीं आया है। ऐसे में प्रदेश सरकार को छोटी-छोटी बातों पर उत्सव नहीं मनाना चाहिए। भाजपा सभी मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए तैयार है और चार दिनों के सत्र में हर महत्वपूर्ण विषय पर मजबूती से सवाल उठाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बरोटीवाला–भूपनगर सड़क निर्माण कार्य का विधायक रामकुमार चौधरी ने किया निरीक्षण

25 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क, वर्ल्ड बैंक की ओर से बनाई जाएगी सड़क 30 अप्रैल तक सड़क का काम पूरा करने का टारगेट बीबीएन,2 फरवरी (तारा) : दून के विधायक रामकुमार चौधरी ने वर्ल्ड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यटन विकास को लेकर तैयार किया जाए विस्तृत परियोजना प्रस्ताव : लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज

एएम नाथ। चंबा :  लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि ज़िला चंबा में पर्यटन विकास को लेकर एक विस्तृत परियोजना प्रस्ताव तैयार किया जाए। डॉ. राजीव भारद्वाज आज बचत भवन में आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अभय ठाकुर सोमवार से लापता

वंगाणा  :  वंगाणा के थेही गांव के अभय ठाकुर सपुत्र श्री सुनील ठाकुर कल सोमवार से घर से विना वताए लापता है । उसने पीले रंग की कमीज नेवी व्लू कलर का पजामा व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव : डिप्टी सीएमजगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला, नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष

उज्जैन : मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे।  विधायक दल की बैठक में उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव के नाम का ऐलान किया गया।  वहीं दूसरी ओर आज दो डिप्टी सीएम...
Translate »
error: Content is protected !!