चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज : बाइक सवार से मारपीट करने के आरोप में

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने बाइक सवार युवक की शिकायत पर उसके साथ मारपीट करने के आरोप में चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में अमनदीप सिंह उर्फ अम्न निवासी वार्ड नं 1 गढ़शंकर ने बताया कि वह 15 मई को करीब पांच बजे अपने जीजे राकेश कुमार को लेने के लिए देनोवाल सैंसिया के खेल मैदान में गया था यहां अल्टो कार नंबर पीबी 24 डी 5768 में सवार हो कर आये कर्ण उर्फ भीम पुत्र महिंदर पाल, राहुल उर्फ ठानी पुत्र राजू, दिनासू पुत्र रमेश गिल व जोरा पुत्र शीरा निवासी देनोवाल सैंसिया ने अपने हाथों में पकड़े हथियारों से हमला कर दिया। उसने बताया कि उसकी चीख पुकार सुनकर राकेश कुमार ने बचाया और चारों आरोपी धमकियां देते हुए कार में सवार होकर वहां से चले गए। अमनदीप सिंह की शिकायत पर पुलिस ने कारवाई करते हुए चारों आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तमिलनाडु मुख्यमंत्री नाश्ता योजना’ अच्छी पहल, इसे पंजाब में शुरू करने पर विचार करेंगे : सीएम भगवंत मान

चेनई :  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बच्चों को स्कूल छोड़ने से रोकने और उनके स्वास्थ्य में सुधार के लिए ‘तमिलनाडु मुख्यमंत्री नाश्ता योजना’ की सराहना करते हुए मंगलवार को कहा कि वह अपने राज्य...
पंजाब

चोरी की एक्टिवा के साथ दो गिरफ्तार। : 9 पेटी शराब के साथ एक गिरफ्तार।

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने दरशन सिंह उर्फ बनी को 9 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। दर्ज मामले के अनुसार एएसआई रवीश कुमार ने पुलिस कर्मियों के साथ डाघाम गांव के पास...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार मैरिटल रेप को अपराध कहने के खिलाफ : सुप्रीम कोर्ट से कहा केंद्र सरकार ने – ये कानूनी नहीं सामाजिक मुद्दा, आपके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल कर मैरिटल रेप को अपराध घोषित करने की मांग वाली याचिकाओं का विरोध किया है। केंद्र ने कहा कि मैरिटल...
Translate »
error: Content is protected !!