चिंतपूर्णी के दरबार में सवा किलो का चांदी का छत्र चढ़ाया परवाणु के श्रद्धालु नरेंद्र मित्तल ने

by

ऊना : ऊना जिला के विश्वविख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में रोजाना हजारों श्रद्धालु हाजिरी भरते हैं और सोना, चांदी और कैश माता के दरबार में अर्पित करते है। इसी के चलते सोलन के परवाणु के श्रद्धालु नरेंद्र मित्तल और उनकी पत्नी सुदेश मित्तल ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में सवा किलो का चांदी का छत्र चढ़ाया। चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारियों ने विधिवत रूप से वैदिक मंत्रों का उच्चारण करके मित्तल परिवार की पूजा-अर्चना करवाई और छत्र को माता को चढ़ाया।
इस छतर की कीमत 80 हजार के लगभग बताई जा रही है। मित्तल परिवार की मां चिंतपूर्णी के दरबार में गहरी आस्था है। समय-समय पर मित्तल परिवार माता रानी के दरबार में दर्शन करने के लिए पहुंचता है और दान करता रहता है। इसके अलावा एक अन्य श्रद्धालु द्वारा गुप्त दान के रूप में बुधवार को 1 लाख 21 हजार अर्पित किए गए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब ने बठिंडा सिटी के प्रधान गुरविंदर सिंह चाहल सहित जिला व प्रदेश स्त्तर के 20 से ज्यादा पदाधिकारी किए नियुक्त

मोहाली । – आल इंडिया जाट महासभा द्ववारा पंजाब में संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार नियुक्तियां की जा रही है। आज जिला व प्रदेश स्त्तर के 20 से ज्यादा पदाधिकारी नियुक्त किए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हत्या के प्रयास मामले में दोषी को 7 वर्ष कठोर कारावास, 25 हजार रुपए जुर्माना

एएम नाथ। चम्बा स्पैशल जज चम्बा पीआर पहाड़िया की अदालत ने हत्या के प्रयास के आरोपी समीलदीन पुत्र हसनदीन निवासी गांव छलाड़ा तहसील सिहुंता को आईपीसी की धारा 307 के तहत दोषी करार देते...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चेयरमैन खन्ना के कम्युनिटी सर्विसेज प्रोग्राम के तहत बाबा औगढ़ गर्ल्स कॉलेज जैजों ने की पी.एच.सी. जैजों की सफाई 

होशियारपुर 18 सितम्बर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ गर्ल्स कॉलेज जैजों दोआबा के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना द्वारा कालेज छात्राओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने ददरियाड़ा स्कूल में बाल-अधिकारों कि दी जानकारी

नशे की बुराई व सोशल मीडिया में चल रही ब्लैकमेलिंग सहित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की कार्यप्रणाली के प्रति किया जागरूक एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा भटियात उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक...
Translate »
error: Content is protected !!