चिट्टा तस्करी में संलिप्त पुलिस कर्मियों की संपत्ति की होगी गहन जांच, सीएम सुक्खू ने दिए निर्देश

by

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के बाद सरकार ने तय किया है कि ऐसे सभी पुलिस कर्मियों की संपत्ति और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच की जाएगी
हिमाचल प्रदेश में चिट्टा तस्करी में संलिप्त पाए गए पुलिस कर्मियों के खिलाफ अब कार्रवाई और सख्त होने जा रही है। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के बाद सरकार ने तय किया है कि ऐसे सभी पुलिस कर्मियों की संपत्ति और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच की जाएगी। अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति का पता लगाने के लिए उनके बैंक खातों, निवेश और अन्य आर्थिक स्रोतों को खंगाला जाएगा, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उन्होंने नशा तस्करी से कितना धन कमाया। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि जांच एजेंसियां पुलिस कर्मियों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) भी खंगालेंगी। इससे यह पता लगाया जाएगा कि वे किन-किन लोगों के लगातार संपर्क में थे और नशा तस्करी के नेटवर्क में उनकी भूमिका कितनी गहरी थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत: नशा तस्करों पर गैर इरादतन हत्या का पुलिस ने किया मामला दर्ज

रोहित जसवाल।  शिमला, 23 फ़रवरी । हिमाचल प्रदेश में नशे की ओवरडोज से हुई मौत के मामले में पुलिस ने नशा तस्करों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। यह मामला राजधानी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रिलीज से पहले कंगना रनोट की Emergency पर बवाल : धमकियां मिल रही, फिल्म को सेंसर से सर्टिफिकेट भी नहीं

कंगना रनोट  इन दिनों अपनी फिल्म इमरजेंसी  को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। वे मूवी का प्रमोशन करने में बिजी है और दर्शक भी उनकी फिल्म देखने के लिए बेताब है। हालांकि, सामने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लड़कों में ऊना और लड़कियों में मंडी जिला ने जीती ट्राफी : एसपी ने राज्य स्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेताओं को बांटे ईनाम

रोहित भदसाली।  हमीरपुर 26 अक्तूबर। छात्र और छात्राओं की राज्य स्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता शनिवार को अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में संपन्न हो गई। समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिकन प्रोसेसिंग प्लांट के खिलाफ फिर से आक्रोश : प्रदूषण फैलाने के आरोप – गांवों के लोगों ने कहा प्रदूषण को लेकर प्रशासन ने कोई कार्रवाई न की तो वे उग्र आंदोलन शुरू करने से गुरेज नहीं करेंगे

एएम नाथ । गगरेट :  उपमंडल गगरेट की ग्राम पंचायत बड़ोह के तहत पांवड़ा में स्थापित किए चिकन प्रोसेसिंग प्लांट के खिलाफ फिर से आक्रोश के स्वर फूटने लगे हैं। लोगों ने इस यूनिट...
Translate »
error: Content is protected !!