चिट्टे के साथ पंजाब रजिमेंट का जवान गिरफ्तार, छुट्टी पर आया था घर

by
ऊना :  हिमाचल प्रदेश में लगातार चिट्टा के तस्कर पकड़े जा रहे हैं. अब आर्मी जवान को ऊना पुलिस ने चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, जिला ऊना के सन्हाल में बंगाणा पुलिस ने एक आर्मी जवान को चिट्टे संग गिरफ्तार किया है।  आरोपी जवान की पहचान गांव के ही राकेश कुमार के रूप में हुई है, जो कि पंजाब रेजिमेंट अमृतसर में कार्यरत है।
पुलिस से मिली जानकारी में पता चला है कि बंगाणा पुलिस शनिवार दोपहर सन्हाल में ऊना पुलिस की टीम गश्त कर रही थी. इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर आर्मी जवान की तलाशी ली, जिसके पास से 1.67 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। पूछताछ के दौरान आरोपी पहचान गांव के ही राकेश कुमार के रूप में हुई है।  मामले की पुष्टि करते हुए एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अब तक कई सरकारी कर्मचारी पकड़े
हिमाचल प्रदेश में अब तक पुलिस ने कई सरकारी कर्मचारियों को चिट्टा तस्करी में पकड़ा है. डॉक्टर, वकील, पुलिस जवान, तहसील कल्याण अधिकारी सहित कुल 60 कर्मचारियों की लिस्ट सरकार के पास पहुंची है. अहम बात है कि बीते ढाई महीने में चिट्टे और ड्रग ओवरडोज से 14 युवाओं की मौत हो चुकी है. विधानसभा सत्र में भी यह मुद्दा काफी गर्माया रहा. सीएम सुक्खू ने इस दौरान कहा कि सरकार और पुलिस नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई कर रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी हर दिन ले रही जनविरोधी और तुगलकी फैसले – आए दिन एचआरटीसी की बस हांफने और किराया बढ़ाने की खबरें आती हैं अखबार में : जयराम ठाकुर

एएम नाथ।शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने एचआरटीसी द्वारा जारी की गई नई अधिसूचना पर टिप्पणी करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी हर दिन जनविरोधी और तुगलकी फैसला ले रही है। बच्चों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जमीनी विवाद को लेकर गोलीकांड, तीन घायल : आरोपी पुलिस हिरासत में, गोलीकांड में इस्तेमाल हुई बंदूक को भी कब्जे में लिया 

चुनाव आचार संहिता के बीच ठियोग के मतियाना में गोलीकांड एएम नाथ। शिमला  :   ठियोग उपमंडल के चमरोत गांव में एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर गोलियां चला दीं। इस घटना में तीनों गंभीर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों/कर्मचारियों से पुनर्नियोजन के लिए आवेदन आमंत्रित

आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2026 सांय 5 बजे तक एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा में सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों से पुनर्नियोजन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, आवेदन की अंतिम तिथि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आधी रात को लड़कियों को मिलने के लिए बुलाता था : एसोसिएट प्रोफेसर पर शारीरिक संबंध बनाने की मांग करने का आरोप

चंडीगढ़  : चंडीगढ़ के सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज की छात्राओं ने एसोसिएट प्रोफेसर पर शारीरिक संबंध बनाने की मांग करने का आरोप लगाया है। छात्राओं का आरोप है कि प्रोफेसर देर रात तक मैसेज...
Translate »
error: Content is protected !!