चुनावी के बीच फायरिंग….AAP उम्मीदवार सहित दो को लगी गोली : घायलों से मिले मंत्री लालजीत भुल्लर

by

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में भिंडीसैदा चुनावों की गहमा-गहमी के बीच गोली चलने का मामला सामने आया है। इस घटना में आम आदमी पार्टी (आप) नेता सहित चार घायल हो गए। घायलों में दो को गोली लगी है और उनका इलाज चल रहा है।

जबकि इनमें एक आप का उम्मीदवार भी है।

मंत्री लालजीत भुल्लर, पूर्व मंत्री कुलदीप धालीवाल सहित सोनिया मान भी घटना के बाद घायलों से मिलने पहुंचे। सोनिया मान ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि लखविंदर लक्खा जिला परिषद का चुनाव लड़ रहे हैं। उन पर ये हमला किया गया। उनकी मां ब्लॉक समिति का चुनाव लड़ रही थी।

भिंडीसैदा अमृतसर में राजासांसी सबसे बड़ा गांव है। विपक्ष ने पहले भी सरपंची के चुनाव में भी धक्का किया था। लखविंदर के पंचायती के चुनावों में भी 7 मेंबर हैं। उन्होंने सुख सरकारिया पर आरोप लगाया कि कल भी नोमिनेशन के समय अपने समर्थकों के साथ मिल गुंडागर्दी की।

कांग्रेस पर गुंडागर्दी के लगाए आरोप

मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर व पूर्व मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि आज लक्खा में कैंपेन करने जा रहा था तो उस पर हमला करवाया और उसके साथ बिल्ला के घर जाकर हमला किया गया। एक दो अन्य भाई को गोलियां मारी गईं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस गुंडागर्दी करके चुनाव लड़ती है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर बयानों के आधार पर छानबीन को शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने किया 62 प्रत्याशियों का एलान : हरोली बड़सर सहित 6 सीटों पर अभी तक पेच फंसा हुया, 1 मंत्री सहित 11 विधायको के टिकट काटे

शिमला : भाजपा दुारा हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची में 62 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है और हरौली, कुल्लू, बड़सर, देहरासहित छे सीटों पर अभी पेच फंसा हुया...
article-image
पंजाब

20 अक्टूबर को पंजाब सरकार की अर्थी फूंक प्रदर्शन व रोष रैलियां : “पंजाब – UT कर्मचारी एवं पेंशनभोगी संयुक्त मोर्चा ने लिया फैसला

गढ़शंकर :   पंजाब – यू. टी कर्मचारियों/पेंशनभोगियों के प्रति पंजाब सरकार की उदासीनता के विरोध में “पंजाब यूटी कर्मचारी और पेंशनभोगी संयुक्त मोर्चा*” द्वारा 20 अक्टूबर को पंजाब सरकार की अर्थी फूंक प्रदर्शन व...
article-image
पंजाब

भाजपा के खोखले दावों से तंग लोग, कांग्रेस को फिर से सौंपना चाहते हैं देश की बागडोर – सांसद मनीष तिवारी

श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का किया दौरा श्री आनंदपुर साहिब, 1 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मनीष तिवारी ने कहा है कि लोग केंद्र की भाजपा...
article-image
पंजाब

बौल और समूरकला के विभिन्न चेक डैमों में डाले गए 70 हजार मछली बीज : कुटलैहड़ क्षेत्र में मत्स्य पालन को बढ़ावा

बंगाणा (ऊना), 1 जून. प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हिमाचल में मत्स्य पालन को एक सशक्त माध्यम...
Translate »
error: Content is protected !!