चुनाव जीते होते तो सुक्खू की जगह आप मुख्यमंत्री की शपथ ले रहे होते : प्रतिभा सिंह

by

कांग्रेस में गुटबाजी की चिंगारी को हवा देने का काम हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत मंडी जिले के पधर मेंकांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह दुअरा दिए बयान ने कार दिया । उन्होंने बातों ही बातों में जता दिया कि भले ही सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बन गए हों, लेकिन यदि कौल सिंह ठाकुर अपनी सीट न हारते तो वह मुख्यमंत्री होते। प्रतिभा सिंह ने पधर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भले ही कांग्रेस पार्टी की सरकार सत्ता में आई है। लेकिन द्रंग विधानसभा क्षेत्र की सीट हारने का बहुत दुःख हुआ है। बड़े अफसोस कि बात है कि कौल सिंह ठाकुर जैसे सीनियर नेता जो 8 मर्तबा विधायक, 4 बार मंत्री, विधानसभा स्पीकर और पार्टी के अध्यक्ष रहे। द्रंग के मतदाताओं ने इतने सीनियर नेता को हरा दिया।
सभा में कांग्रेस अध्यक्ष ने साफ तौर से कहा कि कौल सिंह ठाकुर चुनाव जीते होते तो आज सुखविंदर सिंह सुक्खू की जगह वही मुख्यमंत्री होते। साथ ही उन्होंने खुलासा भी किया कि सीएम सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह दौरान मुझे कौल सिंह ठाकुर रास्ते मे मिले। उस दौरान मैंने कहा कि चुनाव जीते होते तो सुक्खू की जगह आप मुख्यमंत्री की शपथ ले रहे होते। इस पर कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि यह सब भाग्य की बात है। सुक्खू जी के भाग्य में मुख्यमंत्री बनना लिखा था ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

इंतकाल के लिए घंटों इंतजार करते रहे लोग नहीं पहुंचे अधिकारी : बारिश के बावजूद घंटों पटवार सर्कल झाड़माजरी में बैठे रहे लोग

पूर्व प्रधान ने जताया रोष कहा मुख्यमंत्री व डी.सी. को भेजेंगे शिकायत बद्दी 20 मार्च (तारा) :  ग्राम पंचायत भटौली कलां के पटवार सर्कल झाड़माजरी में आज लोगों की जमीनों के इंतकाल हेतु एस.डी.एम कार्यालय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोगों के दबाब में माइनिंग व पुलिस विभाग ने चार टिप्परों को जब्त कर मांमले दर्ज किए और नौ टिप्परों के चालान काटे : मट्टू

गढ़शंकर।  गढ़शंकर नंगल सड़क पर गांव डल्लेवाल के निकट गत दिनों कार को टक्कर मारने के बाद भगा कर ले जा रहे टिप्पर को रोकने के बाद पुलिस व माइनिंग विभाग ने टिप्परों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टिहरा में मंत्री वीरेंद्र कंवर ने वितरित होम आईसोलेशन किट, टीकाकरण के लिए किया प्रेरित

ऊना, 9 जून: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ग्राम पंचायत कोठी, थानाकलां, टिहरा, थहड़ा, चुलहड़ी व सैली में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पांच राष्ट्रीय पक्षी मोर गांव मैरा के खेतों में मृत मिले, विभाग के अधिकारियों ने पांचों मोरों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

जिसने सूचित किया उसी के खिलाफ मामला दर्ज करने की कर्मचारी ने दी धमकी , अधिकारियों ने कहा किसी कर्मचारी ने नहीं दी धमकी गढ़शंकर : गांव मैरा के खेतों में पांच राष्ट्रीय पक्षी...
Translate »
error: Content is protected !!