चुनाव से पहले की खींचतान का रिजल्ट पर असर पड़ा : कांग्रेस के लोकलुभावन वादों के कारण पार्टी को हार का सामना करना पड़ा

by

विधानसभा चुनाव में सोलन सीट पर BJP की हार की टीस अभी गई नहीं है। समीक्षा बैंठकों में यह टीस कहीं न कहीं देखने को जरूर मिल रही है। चुनाव से पहले की खींचतान का असर रिजल्ट पर पड़ा, ऐसा मानने वालों की भी कमी नहीं है। यह दीगर है कि इसे सार्वजनिक मंच पर मानने को कोई तैयार नहीं। बाहर ताे बस इतना कहा जा रहा है कि पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अच्छा काम किया। लेकिन कांग्रेस के लोकलुभावन वादों के कारण पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।
इस सीट पर हार के कारणों पर मंथन और आगे की रणनीति पर बुधवार को हुई बैठक में भी यह बात उठी कि आपसी तालमेल की कमी भी हार का एक कारण रहा है। ऐसी समीक्षा बैठक पहले भी हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में यह बात भी उठी थी कि सोलन मंडल के कई पदाधिकारी पिछले 5 साल पार्टी प्रत्याशी डॉ. राजेश से दूरी बनाए रहे। टिकट के लिए लगातार नए-नए नाम प्रोजेक्ट किए जाते रहे।
जब तक पदाधिकारियों ने एकजुट होकर काम करना शुरू किया, तब तक देर हो चुकी थी। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बात को कोई कहने को तैयार नहीं, लेकिन बैठक में मौजूद रहे सूत्रों के मुताबिक ऐसी बात उठी है। बता दें कि चुनाव से पहले सोलन भाजपा का एक गुट डॉ. राजेश कश्यप का टिकट काटने के लिए लगातार सक्रिय रहा। इस गुट की ओर से यहां से टिकट के लिए कई नाम प्रोजेक्ट किए गए।
आखिरी समय तक ऐसा होता रहा। आखिर में जब टिकट डॉ. राजेश को ही मिली तो फील्ड में काम शुरू हुआ। भाजपा को इस सीट पर जीत की उम्मीद थी। यही कारण है कि पार्टी की ओर से मतदान के बाद जो रिपोर्ट बनी थी, उसमें भी जिले में सोलन सदर सीट को ही सेफ माना जा रहा था,
कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे :
उधर, भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस ने जो झूठे वादे विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता से किए हैं, उसका असर सोलन में भी देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता एकजुट हैं और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट चुके हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पॉर्न मूवी बनाने वाले एक रैकेट का पर्दाफाश : 5 महिलाओं समेत 18 लोग गिरफ्तार, एक्टर को 10 हजार, एक्ट्रेस को 20 हजार प्रतिदिन सैलरी

 लोनावाला : करीब दो हफ्ते पहले पुणे पुलिस ने लोनावाला के एक बंगले से पॉर्न मूवी बनाने वाले एक रैकेट का पर्दाफाश किया था। 5 महिलाओं समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

633 भारतीयों ने 5 साल में विदेशी धरती पर गंवाई जान : सबसे ज्यादा भारतीयों की कनाडा में मौत, संसद में विदेश मंत्रालय ने पेश की रिपोर्ट

नई दिल्ली : विदेश में जान गंवाने वाले छात्रों का मुद्दा भारतीय संसद में भी उठने के बाद विदेश मंत्रालय की ओर से पेश किए गए आंकड़ों ने के मुताबिक महज 5 साल में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जगत सिंह नेगी का चंबा प्रवास : 28 को पांगी तथा 30 सितंबर को भरमौर में पीएसी बैठक की करेंगे अध्यक्षता

चंबा, 25 सितंबर : राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी 27 सितंबर को ज़िला के जनजातीय उपमंडल किलाड़ पहुंचेंगे । ज़िला लोक संपर्क अधिकारी खेमचंद चौहान ने जानकारी देते हुए बताया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में मिली ‘पंजाब सरकार’ लिखी गाड़ी की नंबर प्लेट फर्जी : दिल्ली में गाड़ी से लाखों रुपये नकद, कई शराब की बोतलें और आम आदमी पार्टी के पर्चे बरामद

नई दिल्ली।  परिवहन विभाग ने दी जानकारी पंजाब के परिवहन विभाग ने इस गाड़ी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस पर लगी नंबर प्लेट फर्जी है और इस गाड़ी का पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!