चेयरपर्सन का पद्भार संभाला : डिप्टी स्पीकर रोड़ी व कैबिनेट मंत्री जिंपा की मौजूदगी में कर्मजीत कौर ने संभाला जिला योजना कमेटी के चेयरपर्सन का पद्भार

by

जिले में पारदर्शी तरीक से विकास कार्य व जन कल्याण योजनाओं को जमीन स्तर पर लागू करवाने में नहीं छोड़ी जाएगी कोई कमी: कर्मजीत कौर
होशियारपुर : 23 जनवरी: मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से जिला योजना कमेटी होशियारपुर के लगाए गए चेयरपर्सन कर्मजीत कौर ने आज डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रोड़ी , कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा, अलग-अलग विधायकों व अन्य गणमान्यों की उपस्थिति में जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में बने अपने कार्यालय में पद्भार संभाला। इस मौके पर नवनियुक्त चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी कर्मजीत कौर ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, मुख्य मंत्री भगवंत मान, सांसद संदीप पाठक, सांसद राघव चड्डा, पंजाब के इंचार्ज जरनैल सिंह व संगठन के अन्य पदाधिकारियों को यह अहम जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी पूरी तनदेही व ईमानदारी से निभाते हुए पारदर्शी तरीके से विकास कार्य करवाएंगी। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता जिले के विकास कार्यों को सुचारु तरीके से करवाना है। उनके लिए गर्व की बात है कि पंजाब विधान सभा के डिप्टी स्पीकर व कैबिनेट मंत्री उनके जिले से हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की जन कल्याण योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करवाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और जन सेवक बन कर लोगों के कार्य किए जाएंगे। इस मौके पर डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रोड़ी व कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने नवनियुक्त चेयरपर्सन को बधाई देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा ही अपने कार्यकर्ताओं को बनता मान सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि कर्मजीत कौर एक कुशल संगठक के साथ-साथ सामाजिक तौर पर भी अपनी अलग पहचान रखती है और चेयरपर्सन जिला योजना कमेटी के पद के लिएउनका चयन किया जाना पार्टी की दूरदर्शी सोच है। इस मौके पर विधायक शाम चौरासी डा. रवजोत सिंह, विधायक उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल, विधायक दसूहा कर्मवीर सिंह घुम्मण ने भी संबोधित करते हुए नवनियुक्त चेयरपर्सन को बधाई दी। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट हरमीत सिंह औलख, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, इंचार्ज मुकेरियां जी.एस, मुल्तानी, इंचार्ज चब्बेवाल हरमिंदर सिंह संधू, लोक सभा इंचार्ज हरमिंदर सिंह बख्शी, मोहन लाल चित्तों, संयुक्त सचिव पंजाब सतवंत सिंह सियान, संदीप सैनी, जसपाल सिंह चेची, मोहन लाल पहलवान, राजेश जसवाल, चौधरी कमल धूत, तरुण गुप्ता, राजा चौधरी, अजय वर्मा, अजय सैनी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में 5 मरले के घर में रहने वाले रख सकेंगे सिर्फ एक कुत्ता : सार्वजनिक स्थल पर शाैच किया, 10 हजार रुपए जुर्माना लगेगा…चंडीगढ़ में अगर आप रहते है तो यह खबर आपके लिए जरूरी

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में रहते हैं तो आप के लिए यह खबर जरूरी है । चंडीगढ़ में खतरनाक नस्ल के कुत्ते अमेरिकन बुल डॉग, पिटबुल सहित कई नस्ल के डॉग को पालने पर रोक लगा...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने हलका चब्बेवाल में 4 सडक़ों को 10 से 18 फीट चौड़ा करने को मंजूरी दी- डॉ. राज कुमार 9 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेंगी सडक़ें, जल्द शुरू होगा निर्माण-डॉ. चब्बेवाल, डॉ. इशांक कुमार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : लोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और हलका चब्बेवाल से विधायक डॉ. इशांक कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि हलके के निवासियों की मांग के अनुसार पंजाब सरकार ने हलके...
article-image
पंजाब

वृद्ध आश्रम व अनाथ आश्रम राम कालोनी कैंप में जाकर अतिरिक्त जिलाधीश (विकास) हरबीर ने वितिरित किया जरुरत का सामान

  होशियारपुर: अतिरिक्त जिलाधीश (विकास) हरबीर सिंह ने आज स्वामी विवेकानंद जी के 158वें जन्मदिवस पर पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से वृद्ध आश्रम व अनाथ आश्रम राम कालोनी कैंप में जाकर वृद्धों व...
article-image
पंजाब

नहर के साथ कच्ची पटरी को पक्का करने की मांग  : गांव ऐमा मुगलां से स्कूल तक करीब एक किलोमीटर का टुकड़ा

गढ़शंकर, 7 अगस्त : गढ़शंकर के गांव फतेहपुर खुर्द में सीनियर सेकेंडरी स्कूल होने के चलते विद्यार्थी रायपुर गुज्जरां, कितना, जीवनपुर गुज्जरां, ऐमा मुगलां व अन्य आसपास के गांवों से पढ़ने के लिए आते...
Translate »
error: Content is protected !!