चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी से चोरीशुदा सोने के गहने बरामद 

by
गढ़शंकर 22 अप्रैल । गढ़शंकर पुलिस द्वारा चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी से चोरीशुदा सोने के गहने बरामद हुए हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए एसएचओ गढ़शंकर इंस्पेक्टर जयपाल ने बताया कि संदीप मलिक आईपीएस एसएसपी होशियारपुर द्वारा चोरी व लूटपाट करने वालों के खिलाफ आरंभ की मुहिम तहत सर्वजीत बाहिया एसपी (डी) होशियारपुर के नेतृत्व में तथा जसप्रीत सिंह उप पुलिस कप्तान सब डिवीजन गढ़शंकर के निर्देशानुसार तथा इंस्पेक्टर जयपाल के नेतृत्व एएसआई रछपाल सिंह द्वारा प्रीति पत्नी मनजीत सिंह निवासी निकट माउंट कार्मल स्कूल गढ़शंकर के अनुसार 18 अप्रैल 2025 को धारा 305, 331(4) तहत दर्ज मामले में  19 अप्रैल 2025 को सागर मोहम्मद पुत्र बूटा खान निवासी कपूरां वाली गली वार्ड नंबर 12 संतोख नगर गढ़शंकर को गिरफ्तार किया है। अदालत से रिमांड हासिल कर पूछताछ की तो उससे चोरीशुदा सोने के गहने, जिनमें दो सोने की चूड़ियां, तीन सोने की अंगूठियां तथा एक सोने का किटी सेट बरामद हुआ है। एसएचओ इंस्पेक्टर जयपाल ने बताया कि आरोपी से और भी गहराई से पूछताछ की जा रही है।
फोटो कैप्शन:
एसएचओ जयपाल तथा पुलिस पार्टी के साथ गहनों समेत गिरफ्तार आरोपी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में विज्ञान विभाग का नतीजा रहा शानदार

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में विज्ञान विभाग का रिजल्ट शानदार रहा है। बीएससी नॉन मैडिकल के पांचवें सेमेस्टर के परिणाम में छात्रा रमन ने 80.36 प्रतिशत अंकों के साथ पहला,...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शहर में रोष मार्च : महिला पहलवानों के साथ हुए जुल्म के खिलाफ बिभिन्न संगठनो ने शहर मे रोष मार्च के बाद मोदी सरकार का पुतला फूंका

गढ़शंकर । विश्व स्तरीय महिला पहलवानों दुआरा यौन उत्पीड़न के खिलाफ किए जा रहे संघर्ष को पुलिस हिंसा से कुचलने की कोशिश के खिलाफ और यौन आरोपों से घिरे कुश्ती संघ के प्रमुख बृजभूषण...
पंजाब

नवयुग दुर्गा प्रचार मण्डल की ओर से वार्षिक विशाल भंडारा 27 जुलाई को आदमवाल में लगाया जाएगा

यह वार्षिक भंडारा महामाई के नवरात्रों को समर्पित होगा होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : आदमवाल /चिंतपूर्णी मुख्य मार्ग पर नवयुग दुर्गा प्रचार मण्डल की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 वा विशाल...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज में अभिभावक-अध्यापक एसोसिएशन की बैठक

गढ़शंकर । बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में अभिभावक-अध्यापक एसोसिएशन (पीटीए) की बैठक की गई। जिसमें उपस्थित मैंबरों ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए विचार सांझा किए। इस मौके पर एसोसिएशन का...
Translate »
error: Content is protected !!