छठा राज्य वित्तायोग 8 व 9 अप्रैल को पंचायत व शहरी निकाय के प्रतिनिधियों से करेगा चर्चा

by
वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती की अध्यक्षता में ऊना व गगरेट में होंगी बैठकें
ऊना  – छठा राज्य वित्तायोग जिला ऊना के शहरी स्थानीय निकायों व पंचायत जन प्रतिनिधियों के साथ 8 व 9 अप्रैल को बैठकें आयोजित कर आय-व्यय पर चर्चा करेंगे। बैठकों की अध्यक्षता वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती करेंगे।
यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि वित्तायोग 8 अप्रैल को बचत भवन ऊना में प्रातः 10.15 बजे नगर परिषद ऊना, संतोषगढ़ व मैहतपुर सहित नगर पंचायत टाहलीवाल के अध्यक्षों व सदस्यों के साथ बैठक करेगा, जबकि 11.45 बजे जिला परिषद अध्यक्ष व सदस्यों, दोपहर 2 बजे पंचायत समिति ऊना, हरोली व बंगाणा के सदस्यों और 3.45 बजे विकास खंड ऊना, हरोली व बंगाणा से संबंधित अधिकतम 5 ग्राम पंचायत प्रधानों के साथ बैठक होगी।
प्रवक्ता ने बताया कि वित्तायोग की 9 अप्रैल को नगर पंचायत गगरेट के सभागार में प्रातः 10.15 बजे नगर पंचायत गगरेट, अंब व दौलतपुर के अध्यक्षों व सदस्यों के साथ बैठक होंगी, जबकि 11.45 बजे पंचायत समिति अंब व गगरेट के सदस्यों और दोपहर 2 बजे विकास खंड अंब व गगरेट से संबंधित अधिकतम 5 ग्राम पंचायतों के प्रधानों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला में विदेशी सब्जियों की पैदावार को लेकर तैयार की जाए कार्य योजना : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज ज़िला के किसानों व बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ बनाने के लिए वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (आईएचबीटी) के हिमालयन जैव संपदा प्रौद्योगिकी संस्थान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी बिलासपुर ने होनहार किक बाॅक्सिंग अखिल कुमार खिलाड़ी को दी आर्थिक सहायता : अखिल कुमार अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर कई बार जीत चुके मेडल

रोहित भदसाली।  बिलासपुर 11 सितम्बर :  उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने जिला बिलासपुर कंदरौर के गांव निचली भटेड़ से सम्बंध रखने वाले नौजवान किक बाॅक्सिंग खिलाड़ी अखिल कुमार ठाकुर को कंबोडिया में होने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसपी ऊना का पदभार आईपीएस अधिकारी राकेश सिंह ने संभाला

ऊना 19 फरवरी – वर्ष 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश सिंह ने 19 फरवरी को पुलिस अधीक्षक ऊना का पदभार ग्रहण कर लिया है। 50 वर्षीय राकेश सिंह मूलतः हिमाचल प्रदेश के जिला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

DGP हिमाचल को प्रोफिट बजिंदर सिंह से जुड़े मामले में पंजाब के दंपती ने लिखा पत्र

मोहाली । पंजाब निवासी एक दंपती ने डीजीपी हिमाचल प्रदेश को पत्र भेजकर एसआईटी गठित करने की मांग उठाई है। पत्र में व्यक्ति ने आरोप लगाए हैं कि उसे इस मामले में फंसाने की...
Translate »
error: Content is protected !!