छात्रवृत्ति घोटाले में रिकॉर्ड खंगाल रही सीबीआई : कुछ और गिरफ्तारियां संभव

by
एएम नाथ। शिमला : छात्रवृत्ति घोटाले में हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में दी गई दबिश में सीबीआई के हाथ अहम सबूत लगे हैं। सर्च रेड से लाए रिकॉर्ड को सीबीआई ने खंगालना शुरू कर दिया है। रेड के दौरान जब्त की गई कंप्यूटर हार्ड डिस्क सहित अन्य डिजिटल स्टोरेज डिवाइस सील्ड कवर में साथ लाए गए हैं।
इन्हें फारेंसिंक जांच के लिए भेजने की तैयारी है। रेड में मिले सबूतों के आधार पर कुछ गिरफ्तारियां होने की संभावना है। वहीं, छात्रवृत्ति घोटाले से जुड़े कई लोग सीबीआई के निशाने पर हैं। जब्त की गई वस्तुओं की विस्तृत सूची तैयार की गई है।
जिस पर स्वतंत्र गवाहों के हस्ताक्षर लिए गए हैं। जब्त की गई वस्तुओं से कोई छेड़छाड़ न हो। इसके लिए इन्हें सील में सुरक्षित रखा गया है। कंप्यूटर हार्ड डिस्क सहित अन्य डिजिटल स्टोरेज डिवाइस से डेटा निकाला जाएगा। इसके लिए साइबर फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी। जब्त की गईं वस्तुएं यदि अपराध से संबंधित पाई गईं तो इन्हें अदालत में सबूत के तौर पर पेश किया जाएगा। सीबीआई ने इस मामले में हिमाचल प्रदेश के दो और पंजाब व हरियाणा के एक-एक स्थान पर रेड की थी। न्यायालय से सर्च वारंट के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं का किया मार्गदर्शन : सामर्थ्य कार्यक्रम के तहत हिमकैप्स कॉलेज बढे़ड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रोहित भदसाली। ऊना, 17 अगस्त। ऊना जिला प्रशासन की खास पहल ‘सामर्थ्य’ कार्यक्रम के तहत उपायुक्त जतिन लाल ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) सिविल सेवा परीक्षाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन नगर निगम में महापौर एवं उप महापौर का निर्वाचन सम्पन्न

सोलन ‘ : सोलन नगर निगम में महापौर एवं उप महापौर का निर्वाचन आज सम्पन्न हो गया। यह जानकारी आज यहां प्राधिकृत अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने दी। अजय यादव ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनआईटी हमीरपुर एक सप्ताह में शुरु करेगा आईआईटी विस्तार परिसर भगोटला का सर्वे

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार गोकुल बुटेल सहित आईआईटी मंडी के निदेशक ने किया भूमि का निरीक्षण एएम नाथ। पालमपुर, 20 जनवरी।  पालमपुर के भगोटला में प्रस्तावित आईआईटी मंडी के विस्तार परिसर (एक्सटेंशन सेंटर) के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव के संबंध में एमसीएमसी से राजनीतिक विज्ञापनों की प्री-सर्टिफिकेशन अनिवार्य – DC अनुपम कश्यप

शिमला 19 मार्च – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति (एमसीएमसी) की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें समिति के सदस्य अतिरिक्त...
Translate »
error: Content is protected !!