छात्रों के बीच जबरदस्त में भिड़ंत रॉड और पत्थरों से वह एक दूसरे को पीटा : हॉस्टल में भी पहुंचने तक स्टूडेंट्स एक दूसरे को देख लेने की बात कर रहे थे

by

हमीरपुर : NIT में शनिवार देर रात छात्रों के बीच जबरदस्त में भिड़ंत रॉड और पत्थरों से वह एक दूसरे को पीटते हुए नजर आए। एडमिन ब्लॉक के ठीक सामने सेंट्रल ब्लॉक में मारपीट की यह घटना हुई। कइयों के घायल होने की भी खबर है। भिड़ने की यह घटना करीब 10:45 बजे तक जारी रही। प्रशासन जब तक पहुंचता स्टूडेंट्स एक दूसरे की अच्छी खासी पिटाई कर चुके थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक फर्स्ट और सेकेंड ईयर के स्टूडेंट्स मारपीट की इस घटना में शामिल बताए जा रहे हैं। यह स्टूडेंट्स कैलाश और नीलकंठ दो अलग-अलग हॉस्टल में रहते हैं। घटना के बाद हॉस्टल के बाहर गार्ड की तैनाती रात भर जारी रही।
हॉस्टल में भी पहुंचने तक स्टूडेंट्स एक दूसरे को देख लेने की बात कर रहे थे, लेकिन हॉस्टल वार्डन जब इन हॉस्टल्स में पहुंचे, तो उसके बाद कार्रवाई शुरू हुई। अब छानबीन में क्या निकला? इसका तो पता नहीं चल पाया है। लेकिन इतना जरूर है कि NIT में जिस बेरहम तरीके से मारपीट का यह कोहराम मचा हुआ था। उससे भीतरी प्रशासनिक व्यवस्था पर भी निश्चित रूप में सवाल खड़े हुए हैं।
मारपीट की इस घटना में गर्ल्स भी चिल्लाती हुई सुनी गईं। दरअसल, हॉस्टल में एंट्री को लेकर टाइमिंग में जो भी बदलाव हुआ है। उसी के बाद इस तरह की परिस्थिति ने सिर उठाना शुरू किया हुआ है। अब अंदरूनी तौर पर यह प्रशासनिक अमले से सवाल भी पूछ रही है।
कैंपस स्थित कैफे और खानपान की अन्य दुकानें देर रात तक खुली रहती हैं। हॉस्टल्स में गर्ल्स और बॉयज दोनों की एंट्री का टाइम भी बदल चुका है। पिछले कुछ समय से इसमें छूट दी गई है। शायद अब उसी की वजह से यह सब कुछ होने लगा है। हॉस्टल से बाहर रहने की इस टाइमिंग को लेकर भी लगता है। रविवार से बदलाव होने वाला है। क्योंकि इस तरह की यह पहली बड़ी घटना हुई है।
दरअसल, कैंपस में आयोजित होने वाले स्टूडेंट्स फेयर ‘निंबस-2023’ की तैयारियां कर रहे हैं। रात 11:00 बजे तक इसकी स्वीकृति प्रशासन ने उन्हें दे रखी है। यह उत्सव वैसे तो मार्च माह के शुरू में ही हो जाना था, लेकिन इसे पोस्टपोन किया गया था। इसी वजह से पिछले कुछ दिनों से देर रात तक स्टूडेंट्स इसकी तैयारी में जुटे थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 1,116 निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी

राजस्व एवं बागवानी मंत्री की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक एएम नाथ। शिमला :  राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रिमंडलीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डबल मर्डर : गांव मोरांवाली में एआईआर और उसकी केयरटेकर महिला की तेजधार हथियारों से हत्या

गढ़शंकर l गांव मोरांवाली में अज्ञात हत्यारे एनआरआई व उसके घर मे बतौर केयरटेकर काम करने वाली महिला की तेजधारों की हत्या कर दी। हत्या को अंजाम 36 घंटे पहले दिया बताया जा रहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू ने पूछा कि जयराम ठाकुर कैसे पता कि कोर्ट क्या फैसला सुनाने बाला : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सीपीएस की नियुक्ति का मामला हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में विचाराधीन है। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोदी की ‘दोस्ती’ का खामियाजा भुगत रहा देश…. ट्रंप की भारत पर पेनाल्टी सुन कांग्रेस हमलावार

नई दिल्ली । कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दल डोनाल्ड ट्रंप के उस ट्वीट का हवाला देकर पाकिस्तान के साथ सीजफायर पर सरकार को घेर रहे हैं। अंकल सैम ने एक और ट्वीट कर...
Translate »
error: Content is protected !!