जंगल मे अवैध खनन माफिया द्वारा बनाये अवैध रास्ते के कारण बने बाढ़ जैसे हालात : तेज रफ्तार पानी ने वन वनस्पति की नष्ट

by

गढ़शंकर, 14 जुलाई : पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश के बाद रामपुर की पंचायत द्वारा जंगली रकबे से हिमाचल प्रदेश के क्रेशर संचालको को दिए अवैध रास्ते से आये तेज रफ्तार से बारिश के पानी ने गढ़शंकर के करीब दस गांवों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न कर दिए थे। इस पानी के कारण करीब 5 हजार एकड़ रकबे की फसलों को बर्बाद कर दिया वहीं जंगली वनस्पतियों को भी नष्ट कर दिया। इस रास्ते से हिमाचल प्रदेश के गोंदपुर की पहाड़ियों का पानी भी अब पंजाब की तरफ आना शुरू हो गया है जो आने वाले समय में भारी मुसीबत का कारण बन सकता है। इस पानी के कारण यह रास्ता 40 से 50 फिट चौड़ा हो गया है। सी. पी. आई. एम. के राज्य सचिव व पंजाब किसान सभा के उपप्रधान गुरनेक सिंह भजल ने कहा कि पंचायत द्वारा सरकार के दबाव में इस रास्ते को मंजूरी देने से इस रास्ते से नशा व वन लकड़ी की तस्करी बढ़ गई है और वहीं इस रास्ते हिमाचल प्रदेश से आये पानी के चलते गढ़शंकर के 15 गांवों में बाढ़ जैसे हालात खड़े हो गए थे। गौरतलब है कि करीब चार वर्षों से रामपुर की पंचायत द्वारा हिमाचल प्रदेश के क्रेशर संचालक को डेढ लाख रुपये महीना पर अपने जंगलों से रास्ता दिया था। इस रास्ते की मंजूरी विभिन्न विभागों द्वारा दी गई थी लेकिन इस रास्ते को दो क्रेशर संचालक इस्तेमाल कर रहे हैं, इस तरफ यहां जंगलात विभाग आंखे बंद किये बैठा है। अक्टूबर 2022 में जंगलात विभाग के कर्मचारियों ने अपने उच्च अधिकारियों को रास्ते के कारण वाटरशेडों की हो रही बर्बादी व दफा 4,5 के उल्लंघन और नष्ट हो रही जंगली वनस्पतियों के संबंध में रिपोर्ट की थी लेकिन उस पर कोई कारवाई नही की गई। इस रास्ते से ओवरलोड टिप्पर विभिन्न गांवों से होते हुए गढ़शंकर जाते है जिसके चलते नहर किनारे बनाई गई सड़क कई स्थानों से कमजोर हो गई और बारिश के पानी का दबाव न सहते हुए पांच स्थानों से नहर टूट गई और यही पानी खेतों व घरों में भर गया। लोगों का कहना है कि कुदरती रास्ते से आता पानी नुकसान नहीं पहुंचाता पर खनन माफिया द्वारा रास्तो को साफ रखने के लिए भारी संख्या से पेड़ काट देने के कारण तेज रफ्तार से आये पानी ने तबाही मचा दी। लोगों का कहना है कि कंडी नहर का निर्माण बंजर भूमि को उपजाऊ बनाने के मकसद से किया गया था और नहर किनारे सड़क नहर का रखरखाव के लिए बनाई गई थी लेकिन इसे इस्तेमाल खनन माफिया कर रहा है।
नहर के रखरखाव के लिए है सड़क :एक्सईएन कंडी नहर
इस संबंध में कंडी नहर के एक्सईएन सिदार्थ वर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हर की सड़क नहर के रखरखाव के लिए बनाई गई है। उन्होंने कहा कि भारी टिप्परों को रोकने के लिए कई बार बेरिकेडिंग की गई थी लेकिन हर बार तोड़ दी गई जिसके कारण नहर खस्ताहाल हो गई है।
इस संबंध में डी. एफ. ओ नवाशहर हरभजन सिंह ने कहा कि उन्होंने अभी चार्ज लिया है वह मुआयना करने के बाद नियमों के अनुसार कारवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

1 पिस्तौल, 3 जिंदा कारतूस और 150 नशीली गोलियां के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

माहिलपुर  , 1 अप्रैल : थाना माहिलपुर पुलिस ने एक आरोपी को पिस्तौल, 3 जिंदा कारतूस और 150 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। यह जानकारी देते हुए एसएचओ माहिलपुर बलजिंदर...
article-image
पंजाब

17 अप्रैल 2025 को लायलपुर खालसा कालेज कपूरथला में होने जा रही है पांचवीं जिला वुशू चैपियनशिप- वालिया

कपूरथला/दलजीत अजनोहा : जिला वुशू ऐसोसिऐशन कपूरथला की ओर से मीटिंग का आयोजन फाइटर स्पोर्ट्स क्लब में जिला वुशू ऐसोसिएशन कपूरथला के महा सचिव गुरचरण सिंह की अगुवाई में किया गया। इस मीटिंग में...
article-image
पंजाब

घागों गुरू की 23 वर्षीय युवती की संदिग्ध हालात में मौत : मृतका के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस बता रही है संदिग्ध मामला

गढ़शंकर-01 अक्तूबर ;  पुलिस थाना गढ़शंकर अंतर्गत गांव  घागों गुरू की एक युवती की देर शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई । मृतका युवती के पिता ने दो मोटरसाइकिल दुआरा युवती से पर्स...
article-image
पंजाब

आईएएस अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार और जान से मारने की धमकी, केस दर्ज

एएम नाथ। शिमला : आईएएस अधिकारी एवं सचिव सहकारिता सी पालरासू ने एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर करवाई है। उन्होंने अपनी शिकायत में एक व्यक्ति पर उनके ऑफिस में आकर दुर्व्यवहार करने और जान...
Translate »
error: Content is protected !!