जनकौर हार में हेलीपोर्ट और राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल परियोजनाओं का DC ने किया निरीक्षण

by
ऊना, 25 जून उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को ऊना विधानसभा क्षेत्र के जनकौर हार में प्रस्तावित राजीव गांधी राजकीय राजकीय मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल और हेलीपोर्ट परियोजना के लिए चिन्हित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी औपचारिकताएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जनकौर हार में स्कूल के लिए 117 कनाल भूमि का चयन किया गया है, जिसे शिक्षा विभाग के नाम पहले ही हस्तांतरित किया जा चुका है। साथ ही, 24 कनाल भूमि हेलीपोर्ट परियोजना के लिए चिन्हित की गई है। इस हेलीपोर्ट के निर्माण से आपातकालीन सेवाओं, आपदा प्रबंधन और वीआईपी मूवमेंट के लिहाज से जिले में एक नई सुविधा उपलब्ध होगी।
उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त राजीव गांधी राजकीय मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित कर रही है। ये संस्थान प्री-प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक सीबीएसई पैटर्न पर आधारित होंगे, जिनमें स्मार्ट क्लासरूम, खेल मैदान, इंडोर स्टेडियम, स्विमिंग पूल, म्यूजिक रूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। ये स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता और समग्र विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे।
उन्होंने बताया कि ऊना जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों ऊना, हरोली, गगरेट, चिंतपूर्णी और कुटलैहड़ में भूमि चयन और औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं, और निर्माण कार्य की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए जा रहे हैं। ऊना क्षेत्र में जनकौर हार, हरोली में बढ़ेड़ा, गगरेट में संघनई, चिंतपूर्णी में लडोली तथा कुटलैहड़ में बंगाणा (बोट) को निर्माण स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है। संघनई में तो निर्माणकार्य भी तेजी से चल रहा है।
इससे पूर्व, उपायुक्त ने रामपुर पुल के समीप रोड़ा में निर्माणाधीन हेलीपैड परियोजना का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, लोक निर्माण विभाग ऊना के अधिशाषी अभियंता कुलदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सनी देओल का धमाकेदार ‘जाट’ अवतार वायरल

इंडियन, बॉर्डर, जीत जैसी कई फिल्मों से प्रसिद्ध हुए अभिनेता और राजनेता सनी देओल ने 19 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के जश्न में डूबे सनी हैदराबाद में शूटिंग में व्यस्त हैं।  अभिनेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

4 लोगों की मौत : आनी के कोटासेरी में कार हादसा

एएम नाथ। (आनी) कुल्लू :    जिला कुल्लू में आनी के ग्राम पंचायत कोटासेरी में एक निजी कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से 4 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तहसीलदार जोगिंदर नगर की अध्यक्षता में पटवारी-कानूनगो की बैठक आयोजित – राजस्व संबंधी सभी कार्यों का करें समयबद्ध निपटारा : डॉ. मुकुल शर्मा

एएम नाथ।  जोगिंदर नगर, 10 सितंबर: तहसीलदार जोगिंदर नगर डॉ. मुकुल शर्मा ने कहा कि ग्रामीण राजस्व अधिकारी (पटवारी) तथा कानूनगो सभी राजस्व संबंधी कार्यों का समयबद्ध निपटारा करना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*उपायुक्त ने टी बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय पालमपुर का किया दौरा, टी टूरिज्म को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा*

एएम नाथ। पालमपुर, 23 जुलाई :  उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बुधवार को टी बोर्ड भारत के क्षेत्रीय कार्यालय पालमपुर का दौरा किया और अधिकारियों के साथ चाय पर्यटन (टी टूरिज्म) को बढ़ावा देने के...
Translate »
error: Content is protected !!