जनमानस की समस्याओं का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारीः कृषि मंत्री प्रो चंद्र कुमार चौधरी

by
एएम नाथ। धर्मशाला, 20 सितंबर :  कृषि मंत्री प्रो चंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि आम जनमानस की समस्याओं का समयबद्व निपटारा सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ें। शुक्रवार को स्कूल शिक्षा बोर्ड के सभागार में जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कृषि मंत्री प्रो चंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि लोगों तक प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे, विकास कार्यों में तीव्रता आए और जन शिकायतों का त्वरित समाधान हो। इसके लिए जिला जन शिकायत निवारण समिति की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि जिला में जन शिकायत निवारण समिति की पहली बैठक आयोजित की गई है ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित किया जा सके।
May be an image of 5 people and text
लावारिश पशुओं से निजात दिलाने के लिए पोर्टल बनाने की तैयारी : 
कृषि मंत्री प्रो चंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि लावारिश पशुओं के कारण किसानों को काफी नुक्सान झेलना पड़ रहा है इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार अब किसानों के पशुधन की निगरानी के लिए पोर्टल तैयार करने पर विचार कर रही है ताकि कोई भी किसान अपने पशुओं को लावारिश न छोड़ सके इसकी पोर्टल के माध्यम से निगरानी भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि पशु पालन के लिए किसानों को प्रोत्साहन राशि का भी प्रावधान किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि खेतों की सुरक्षा के लिए सरकार के माध्यम से भी सब्सिडी पर तारबंदी इत्यादि की व्यवस्था भी की गई है। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कूहलों के जीर्णोद्वार के भी निर्देश जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को दिए।
May be an image of 8 people and people studying
नशा निवारण के लिए भी गंभीर कदम उठाने के दिए निर्देश : 
गैर सरकारी सदस्यों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में नशे के बढ़ते प्रचलन का मामला उठाए जाने पर कृषि मंत्री प्रो चंद्र कुमार चौधरी ने पुलिस प्रशासन को नियमित तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि उपमंडल प्रशासन भी नियमित तौर पर चेकिंग अभियान चलाए ताकि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखा जा सके।
गैर सरकारी सदस्यों ने सड़क, पेयजल विद्युत के मामले उठाए : 
बैठक में समिति के गैर सरकारी सदस्यों ने सम्पर्क सड़कों के सुधार, स्कूलों में अध्यापकों के खाली पदों को भरने, नई बसें चलानेे, फोरलेन निर्माण से उत्पन्न समस्याओं का समाधान, विद्युत, स्वास्थ्य, पेयजल, सीवरेज से संबंधित करने के मुददे उठाए। इसके अतिरिक्त छुट्टी वाले दिन निर्धारित रूट्स पर बसें नहीं चलाने बारे भी शिकायत की गई जिस पर कृषि मंत्री ने गैर सरकारी सदस्यों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों का संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध समाधान करने के लिए अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा इसकी पूरी तरह से मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक में एजेंडा दस दिन पहले भेजना सुनिश्चित करें तथा आगामी बैठक में सभी मामलों की रिपोर्ट भी प्रेषित करें।
May be an image of 6 people, people studying and people performing martial arts
इससे पहले उपायुक्त हेमराज बैरवा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए जिला स्तरीय निवारण समिति की बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि बैठक में जिन शिकायतों पर चर्चा की गई है उनका समयबद्व समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न, सभी उपमंडलाधिकारी, लोक निर्माण, विद्युत, जल शक्ति विभाग सहित समस्त अधिकारीगण तथा गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने आई.जी.एम.सी. में हुई घटना की जांच 24 दिसम्बर तक पूर्ण कर कार्रवाई करने के दिए निर्देश : सीनियर रेजिडेंसी  के लिए इंडक्शन ट्रेनिंग की जाए आरम्भः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां स्वास्थ्य विभाग, इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय, शिमला और निदेशालय चिकित्सा शिक्षा के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रदेश में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती के लिए प्रतिबद्ध : उपमुख्यमंत्री

 रोहित जसवाल।  ऊना, 27 जनवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रमों का शेड्यूल जारी

23 दिसंबर को जिला मुख्यालय चंबा में कार्यशाला होगी आयोजित एएम नाथ। चंबा :  सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि सुशासन सप्ताह के अंतर्गत जिला में प्रशासन गांव की ओर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्य रेडक्रॉस द्वारा किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन : वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत लगाए लगभग 200 पौधे

शिमला, 05 जुलाई – प्रदेश राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी शिमला द्वारा शिमला नर्सिंग कॉलेज चम्याणा में वृक्षारोपण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह जानकारी हि० प्र० राज्य रेडक्रॉस शिमला के...
Translate »
error: Content is protected !!