जनवरी तक पूरा करें सीएचसी हरिपुर के नए भवन का निमार्ण कार्य: कमलेश ठाकुर

by
विधायक ने आरकेएस की बैठक में दिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश
राकेश शर्मा।  धर्मशाला, 6 नवम्बर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरिपुर के नए भवन का निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है और सरकार का प्रयास है कि जनवरी माह तक इसे क्षेत्र की जनता को समर्पित कर दिया जाए। इसके लिए लोक निर्माण विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को तय समय में अपना-अपना कार्य पूर्ण करने के निर्देश दे दिए गए हैं। सीएचसी हरिपुर में रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने यह बात कहते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कमलेश ठाकुर ने बताया कि रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हरिपुर में चालू वित्त वर्ष में विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं पर 12 लाख रूपये की राशि व्यय की जाएगी।
May be an image of 7 people and dais
बैठक में सीएचसी हरिपुर में पुराने प्रसूति कक्ष के रख-रखाव के लिए एक लाख रूपये प्रस्तावित किए गए। विधायक ने बताया कि नए भवन में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ सीएचसी में महिला कर्मियों की सुरक्षा के लिए गार्ड की तैनाती और पुलिस की निरंतर गश्त के लिए भी प्रस्ताव लाया गया। विधायक ने कहा कि नए भवन के निर्माण के साथ पुराने भवन का जो हिस्सा ठीक है, उसका भी उचित रख-रखाव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नए भवन में बिजली की व्यवस्था के लिए सोलर पैनल और फ्लड लाइट्स लगाई जाएंगी।
May be an image of 6 people, people smiling and hospital
बकौल कमलेश ठाकुर, सीएचसी के नए भवन में पीने के पानी और फायर सेफ्टी के लिए उचित प्रावधान किया जाएगा। विधायक ने मरीजों और स्टाफ की पेयजल सुविधा के लिए स्पेशल स्टील कोटिड पानी के टैंक स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक फ्लोर पर पानी के टैंक का वॉटर कूलर से कनेक्शन देने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस की व्यवस्था के लिए भी सरकार के समक्ष मांग रखी जाएगी। विधायक ने बैठक के बाद सीएचसी के वार्ड में जाकर उपचाराधीन रोगियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। बैठक में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अक्षत चौधरी द्वारा वार्षिक बजट पेश किया गया, जिसमें विस्तार पूर्वक अस्पताल के वार्षिक व्यय का ब्योरा दिया गया।
May be an image of 6 people and hospital
इसके बाद कमलेश ठाकुर ने हरिपुर में जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकतम का मौके पर निपटारा किया तथा शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा, डॉ. संजय बजाज बीएमओ ज्वालामुखी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंजलि बजाज, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुरेश वालिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री ने किया श्री गुरु रविदास मंदिर भदसाली के नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण

रोहित जसवाल।  ऊना, 19 जनवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत श्री गुरु रविदास मंदिर, भदसाली में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इस सामुदायिक भवन के निर्माण के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आम जनता की सुविधा के लिए पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह की बुकिंग को सरकार ने किया ऑनलाइन : मुख्यमंत्री

ऑनलाइन बुकिंग के साथ-साथ कमरा नम्बर भी मोबाइल या ई-मेल पर उपलब्ध एएम नाथ। शिमला : प्रदेश की जनता की सुविधा के लिए सरकार ने सराहनीय कदम उठाते हुए लोक निर्माण विभाग के सभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली बोर्ड में पद खत्म करने की नोटिफिकेशन दिखाएं कर्मचारी नेताः प्रवक्ता

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा है कि बोर्ड के कर्मचारियों का काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने कोई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा-2025 के दौरान जन सुरक्षा व आपदा तैयारीयों के दृष्टिगत आदेश जारी

उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जारी किए आदेश विभिन्न विभागों को निर्धारित समय सीमा में कार्यों को पूरा करने के आदेश एएम नाथ। चम्बा : मणिमहेश यात्रा-2025 के दौरान जन सुरक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!