जन शिक्षण संस्थान ने 1800 लाभार्थियों के लक्ष्य में से 1671 को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण दिलाया – पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ने बांटे जन शिक्षण संस्थान के दीक्षांत समारोह में प्रमाण पत्र

by
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्किल इंडिया की शुरुआत करके युवाओं के लिए स्वरोजगार व रोजगार की राह आसान की – जयराम ठाकुर
एएम नाथ।मंडी :   कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के अधीन चल रहे जन शिक्षण संस्थान मंडी के कौशल दीक्षांत समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और उन्हें प्रमाण पत्र वितरित किये।
May be an image of 7 people, dais and textसरस्वती विद्या मंदिर परिसर में में हुए इस दीक्षांत समारोह में प्रशिक्षुओं को संबोधित किया करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्किल इंडिया की शुरुआत करके युवाओं के लिए स्वरोजगार व रोजगार की राह आसान की है। आज करोड़ों लोग स्वरोजगार से आत्मनिर्भर हुए हैं। हमारी पूर्व में रही प्रदेश में सरकार ने भी कई योजनाएं ऐसी चलाई जिससे लोगों को स्वरोजगार चलाने के लिए मदद मिली। जन शिक्षण संस्थान की शुरुथात 1967 में हुई थी और इसे श्रमिक विद्या पीठ के नाम से जाना जाता था।
May be an image of 7 people, dais and textवर्ष 2000 में इसे जन शिक्षण संस्थान के नाम से शुरू किया गया और पूरे देश में इसे चलाया जा रहा है। हिमाचल में इसे शिक्षा समिति चला रही है जिसके अंतर्गत मंडी और शिमला में दो जन शिक्षण संस्थान चल रहे हैं।  इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में स्वरोजगार की भावना बढ़ाना है और शिक्षा से बंचित लोगों को आजीविका कमाने के लिए प्रशिक्षण प्रदान करना है।
May be an image of 4 people अब तक संस्थान ने 1800 लाभार्थियों के लक्ष्य में से 1671 को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण दिलाया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन लोगों को सशक्त बनाना है जो औपचारिक शिक्षा से छूट गए हैं या जिनके पास कौशल की कमी है। ये प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थी अब रोजगार प्राप्त करने के साथ साथ स्वरोजगार भी शुरू कर सकते हैं जिससे इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और समाज में आत्मनिर्भर हो जाएंगे।
May be an image of one or more people and crowd हिमाचल शिक्षा समिति के प्रांत अध्यक्ष एवं मंडी और शिमला के अध्यक्ष मोहन सिंह केष्टा ने इस अवसर पर कहा कि जयराम ठाकुर जी ने अपने मुख्यमंत्री रहते कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की थी जिसका ऐसे कई बंचित वर्गों को लाभ हुआ है। इस मौके पर नगर निगम के मेयर वीरेंदर भट्ट, मंडलाध्यक्ष मनीष कपूर, पार्षद निर्मल वर्मा,  पार्षद सुदेश कुमारी, भाजपा एस सी मोर्चा प्रदेश महामंत्री बालक राम, निदेशक जन शिक्षण संस्थान प्रदीप शर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षण पूरा कर चुके लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपे गए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

छह जिलों में जिला फोरेंसिक यूनिट की स्थापना की जाएगी : हमीरपुर, ऊना, सिरमौर व कुल्लू, सहित जनजातीय जिले किन्नौर और लाहौल-स्पीति भी शामिल

रोहित भदसाली। शिमला, 20 अगस्त। हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में जिला फोरेंसिक यूनिट की स्थापना की जाएगी। इनमें हमीरपुर, ऊना, सिरमौर व कुल्लू, सहित जनजातीय जिले किन्नौर और लाहौल-स्पीति भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिल्ह में 183 लाख के तीन संपर्क मार्गों के किए शिलान्यास : ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने की सर्वोच्च प्राथमिकता: रत्न

ज्वालामुखी, 07 नवंबर। विधायक संजय रत्न ने मंगलवार को ज्वालामुखी विधानसभा के सिल्ह में 183 लाख की लागत से निर्मित होने वाले संपर्क मार्गों का भूमि पूजन किया। इसमें 73.15 लाख की लागत से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में की गई शिक्षा विभाग से संबंधित विस्तृत समीक्षा : शिक्षा में निरंतर गुणात्मक सुधार प्रदेश सरकार की प्रमुख प्राथमिकता : रोहित ठाकुर

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंबा में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित एएम नाथ। चम्बा : शिक्षा में निरंतर गुणात्मक सुधार की दिशा में हिमाचल प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है तथा निकट भविष्य में इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अजय शर्मा और सुमन भारती, नियुक्तियों के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार बिट्टू काआभार जताया

हमीरपुर 11 फरवरी। कृषि उपज मंडी समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय शर्मा और कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुमन भारती ने रविवार को मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू से उनके आवास पर...
Translate »
error: Content is protected !!