जबरन वसूली के मामलों में 2 गिरफ्तार : कार गन प्वाइंट पर थी छीनी

by
मोहाली :  पंजाब के विभिन्न हिस्सों में लूटपाट और जबरन वसूली के मामलों में शामिल दो आरोपियो को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमर वीर सिंह और अवतार सिंह के रूप में हुई है।
जो तरनतारन जिले के निवासी हैं। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को मोहाली कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों से तीन .32 बोर के 9 कारतूस, 2 देसी कट्टे 315 बोर, लुधियाना से छीनी ब्रीजा कार का पता चला है। आरोपियों ने खुलासा किया की बीते कल मोहाली के एयरपोर्ट रोड पर एक कार पर फायरिंग कर दो युवकों को घायल कर दिया गया था और कार लूटने का असफल प्रयास किया गया।
जिसके बाद आरोपी फरार होकर लुधियाना की तरफ चले गए थे। समराला से एक कार गन प्वाइंट पर छीनी थी। इसके बाद आरोपियों ने जिला होशियारपुर के एक बिजनेसमैन से एक करोड़ की फिरौती गैंगस्टर लखबीर सिंह लंडा और गुरदेव सिंह जस्सल जो वर्तमान में ग्रीस में रहते हैं, के नाम से मांगी थी। फिरौती ना देने पर व्यापारी के घर के बाहर अंधाधुंध गोलीबारी की थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसबीएस मॉडल स्कूल में मदर्स डे मनाया : किंडरगार्टन के बच्चों और उनकी मतायों के लिए पेंटिंग, म्यूजिकल चेयर, बैलून रेस जैसी गतिविधियां आयोजित

गढ़शंकर । एसबीएस मॉडल हाई स्कूल, सदरपुर में मदर्स डे मनाया गया। जिसमें किंडरगार्टन के बच्चों और उनकी माताओं के लिए पेंटिंग, म्यूजिकल चेयर, बैलून रेस जैसी विभिन्न गतिविधियां आदि आयोजित की गई ।...
पंजाब

गोलियां मार कर सास की हत्या व पत्नी को गंभीर घायल करने वाले मनदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज।

माहिलपुर – गोलियां मारकर सास की हत्या व पत्नी को गोलियां मार कर गंभीर घायल करने वाले एनआरआई मनदीप सिंह के खिलाफ चब्बेवाल थाने में मामला दर्ज कर लिया गया। चब्बेवाल पुलिस ने आरोपी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लॉरेंस बदमाश आदमी है, पता नहीं कब…सलमान खान को राकेश टिकैत की सलाह सलमान को माफी मांगनी चाहिए

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लगातार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिसके चलते उनकी सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी गई है। इस मामले में किसान नेता राकेश...
article-image
पंजाब

डब्बी बाजार को हैरीटेज स्ट्रीट बनाने की प्रक्रिया पर जल्द होगा कार्य: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने डब्बी बाजार में फायर ब्रिगेड की ओर से डाली जाने वाली पाइप लाइन की करवाई शुरुआत, तंग बाजार होने के कारण आग जैसी घटनाओं पर काबू पाने के लिए डाली जा...
Translate »
error: Content is protected !!